आईपीएल 2026: अक्षर पटेल के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, लगाया खास 'शतक'

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है।
आईपीएल 2026: अक्षर पटेल के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, लगाया खास
आईपीएल 2026: अक्षर पटेल के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, लगाया खासIANS
Published on

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के साथ हो रही है। डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही खास उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है।

अक्षर पटेल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपना 100वां मैच खेलने मैदान पर उतरे हैं। डीसी की तरफ से वह यह मुकाम हासिल करने वाले महज तीसरे खिलाड़ी बने हैं। अक्षर से पहले दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सिर्फ दो ही खिलाड़ियों ने 100 या उससे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अमित मिश्रा का नाम है, जिन्होंने डीसी की जर्सी में कुल 103 मैच खेले हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम दर्ज है। पंत ने डीसी के लिए 111 मुकाबले खेले हैं।

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैरदाबाद को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी को बेंच पर बैठाकर नीतीश राणा को अंतिम एकादश में शामिल किया है। वहीं, एसआरएच ने प्रफुल्ल हिंगे और लियाम लिविंगस्टन के स्थान पर हर्ष दुबे और श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को मौका दिया है।

अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में जीत मिली है, जबकि 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। अक्षर ने इस सीजन अब तक कुल 5 विकेट चटकाए हैं, लेकिन वह काफी किफायती साबित हुए हैं। उन्होंने 5 मुकाबलों में 7.52 की इकोनॉमी से रन दिए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में अक्षर ने सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट निकाले थे। हालांकि, बल्ले से उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वह 116 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 29 रन ही बना सके हैं। [SP]

आईपीएल 2026: अक्षर पटेल के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, लगाया खास
टैक्सी बेचकर बनाई फिल्म, प्रेम चोपड़ा को दिया ब्रेक, जब बड़े धोखे से टूट गया था सिनेमा जगत के 'सरदार' का दिल

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in