महिला हाकी विश्व कप में भारत ने दिखाया दम कनाडा को 3-2 से दी मातभारतीय महिला हॉकी टीम
(IANS)
खेल
महिला हाकी विश्व कप में भारत ने दिखाया दम कनाडा को 3-2 से दी मात
स्पेन के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में 0-1 से हारने के बाद भारत ने इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH महिला विश्व कप हॉकी चैंपियनशिप में कनाडा को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। मैच टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। भारतीय टीम ने शूटआउट में कनाडा को 3-2 से हराया और टूर्नामेंट के 9-12वें स्थान पर जगह बनाई।
स्पेन के खिलाफ क्रॉसओवर मैच में 0-1 से हारने के बाद भारत ने इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
कनाडा के लिए मैडलिन सेको ने 11वें मिनट में गोल किया, जबकि भारत के लिए सलीमा टेटे ने 58वें मिनट में गोल किया, जिससे भारत 1-1 की बराबरी पर आ गया।
कैप्टन सविता का शानदार प्रदर्शन रहा, जबकि नवनीत कौर, सोनिका और नेहा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने में मदद की।
भारत 13 जुलाई को 9वें-12वें स्थान के मैच में जापान से भिड़ेगा।
(आईएएनएस/AV)

