एकमात्र टेस्ट में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

IND vs AFG Test Head to Head: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज शनिवार से होगा।
एकमात्र टेस्ट में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
एकमात्र टेस्ट में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?ians
Published on

IND vs AFG Test Head to Head: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज शनिवार से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, अफगानिस्तान भी क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत को कड़ी टक्कर देना चाहेगी।

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG Test Head to Head) के बीच अब तक महज एक टेस्ट मैच खेला गया है। यह टेस्ट मैच साल 2018 में बेंगलुरु में खेला गया था। भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस टेस्ट को एक पारी और 262 रनों से अपने नाम किया था। हालांकि, पिछले 8 वर्षों में अफगानिस्तान की टीम काफी मजबूत हुई है। एकमात्र टेस्ट मैच के लिए देवदत्त पडिक्कल को भी टीम में शामिल किया गया है। पडिक्कल का प्रदर्शन आईपीएल 2026 और घरेलू क्रिकेट में काफी शानदार रहा।

सिर्फ पडिक्कल ही नहीं बल्कि कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए मौका दिया गया है। मानव सुथार को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी टीम में जगह दी गई है। हर्ष दुबे भी अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी घूमती गेंदों से बल्लेबाजों को तंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत की मौजूदगी में भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत नजर आ रहा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत के पास इस टेस्ट में दमदार प्रदर्शन करने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, यशस्वी जायसवाल और पडिक्कल भी मौका मिलने पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में स्थान दिया गया है। तेज गेंदबाजी की अगुवाई मोहम्मद सिराज करते हुए नजर आएंगे और उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा देंगे। विकेटकीपर के तौर पर पंत के साथ-साथ ध्रुव जुरेल को भी टीम में रखा गया है।

एकमात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराडर, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम का स्क्वॉड: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी और सलीम सफी। (MK)

एकमात्र टेस्ट में भारत और अफगानिस्तान की भिड़ंत, जानें कैसा रहा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
कोहली की क्लास, भुवनेश्वर का चला जादू, RCB को चैंपियन बनाने में इन 5 खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in