IPL 2026: KKR पर जीत के साथ 'टॉप-4' में GT, शुभमन गिल के सिर पर सजा ऑरेंज कैप

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की हार का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में KKR को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
आईपीएल 2026: केकेआर पर जीत के साथ 'टॉप-4' में जीटी, शुभमन गिल के सिर पर सजा ऑरेंज कैप
आईपीएल 2026: केकेआर पर जीत के साथ 'टॉप-4' में जीटी, शुभमन गिल के सिर पर सजा ऑरेंज कैप
Published on

IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की हार का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में KKR को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन के छठे मैच में KKR की यह पांचवीं हार थी। वहीं GT ने अपने पांचवें मैच में तीसरी जीत हासिल की।

GT और KKR के बीच हुए मैच के बाद अंकतालिका में थोड़ा बदलाव हुआ है। आइए देखते हैं कि जीत के बाद जीटी किस नंबर पर पहुंची है और अन्य टीमों का क्या हाल है।

पंजाब किंग्स पहले स्थान पर है। पंजाब के 5 मैचों में 9 अंक हैं। आरसीबी 5 मैचों में 8 अंक के साथ दूसरे, राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 8 अंक के साथ तीसरे, जीटी पांच मैचों में 6 अंक के साथ तीसरे, और सनराइजर्स हैदराबाद 5 मैचों में 4 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स 4 मैचों में 4 अंक के साथ छठे, लखनऊ सुपर जायंट्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ सातवें, चेन्नई सुपर किंग्स 5 मैचों में 4 अंक के साथ आठवें, मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 2 अंक के साथ नौवें और कोलकाता नाइट राइडर्स 6 मैचों में 1 अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

KKR को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश से रद्द हुए मैच की वजह से मिला था। केकेआर को अभी भी सीजन की पहली जीत का इंतजार है।

समान अंक के बावजूद टीमों की रैंकिंग में अंतर उनके रन रेट की वजह से है।

GT-KKR मैच के बाद शुभमन गिल के पास ऑरेंज कैप चली गई है। गिल के 4 मैचों की 4 पारियों में 251 रन हैं। वहीं, जीटी के ही तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास पर्पल कैप है। कृष्णा ने 5 मैचों में 11 विकेट लिए हैं। (MK)

आईपीएल 2026: केकेआर पर जीत के साथ 'टॉप-4' में जीटी, शुभमन गिल के सिर पर सजा ऑरेंज कैप
IPL 2026: 'दूसरी टीमें हमसे बेहतर खेल रहीं', पंजाब से हार के बाद MI के कोच महेला जयवर्धने का बयान

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in