
Fifa World Cup 2026 Final Live: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा, सबसे भव्य और सबसे महंगा महामुकाबला फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 आज रात शुरू होने जा रहा है। अमेरिका के न्यू जर्सी में स्तिथ मेटलाइफ स्टेडियम (MetLife Stadium) में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय महाबली स्पेन के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा।
भारतीय समयानुसार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 (Fifa World Cup 2026 Final Live) मुकाबला सोमवार रात 12:30 बजे यानी 20 जुलाई की आधी रात से शुरू होगा, जिसे भारतीय दर्शक ZEE5 ऐप और डीडी स्पोर्ट्स DD Sports पर लाइव देख सकते हैं। पूरे 60 साल बाद ऐसा अनोखा संयोग बना है जब मौजूदा कोपा अमेरिका चैंपियन और यूरो कप चैंपियन सीधे वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी के लिए आमने-सामने हैं।
यह फाइनल मुकाबला फुटबॉल के दो अलग-अलग युगों और पीढ़ियों की महाजंग है। एक तरफ 39 वर्ष के महान जादूगर लियोनेल मेसी हैं, जो अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं और लगातार दूसरा खिताब जीतकर अपनी विदाई को अमर बनाना चाहेंगे। वहीं दूसरी तरफ स्पेन के 19 वर्षीय युवा सनसनी लामिन यामाल हैं, जिन्होंने अपनी जादुई रफ्तार से पूरी दुनिया को दीवाना बना दिया है।
आंकड़ों की बात करें तो फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 (Fifa World Cup 2026 Final Live) टूर्नामेंट के 'बेस्ट अटैक' और 'बेस्ट डिफेंस' की लड़ाई है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 19 गोल दागने वाली अर्जेंटीना की टीम के सामने स्पेन की वह चट्टानी दीवार है, जिसने पूरे वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों को सिर्फ 1 गोल करने का मौका दिया है। इसके अलावा स्पेन की टीम पिछले 37 अंतरराष्ट्रीय मैचों से अजेय चल रही है।
खेल के साथ-साथ यह मैच मनोरंजन के मामले में भी इतिहास रचने जा रहा है। फीफा के इतिहास में पहली बार अमेरिकी सुपर बाउल की तर्ज पर एक भव्य 'हाफटाइम शो' आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए ब्रेक को बढ़ाकर 17 मिनट किया गया है। मैदान पर तैयार होने वाले विशेष स्टेज पर शकीरा, बीटीएस (BTS), मैडोना और जस्टिन बीबर जैसे ग्लोबल म्यूजिक स्टार्स अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांधेंगे।
इतिहास रचने का सिलसिला यहीं नहीं थमता। इस बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 (Fifa World Cup 2026 Final Live) जीतने वाली टीम के खिलाड़ियों को मेडल के साथ-साथ अमेरिकी स्पोर्ट्स की तर्ज पर हीरे से जड़ित खास 'चैंपियनशिप रिंग्स' भी दी जाएंगी। टिकटों की औसत कीमत 9.5 लाख से 10.6 लाख रुपये तक पहुंचने के कारण यह खेल इतिहास का अब तक का सबसे महंगा मुकाबला बन चुका है, जहां अर्जेंटीना लगातार दूसरा खिताब जीतकर 1962 के ब्राजील के रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेगा, वहीं स्पेन अपनी ऐतिहासिक अजेय बादशाहत को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 (Fifa World Cup 2026 Final Live) की लाइव अपडेट्स के लिए NEWSGRAM Hindi के साथ जुड़े रहें।
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 कौन जीतेगा?
स्पेन
अर्जेंटीना
फीफा वर्ल्ड कप 2026 । अंतिम मुकाबला । स्पेन vs अर्जेंटीना LIVE कवरेज 🚨
— NewsGram Hindi (@NewsGramHindi) July 19, 2026
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 कौन जीतेगा? #fifaworldcup2026 | #spainvsargentine | #FIFAFinals
FIFA वर्ल्ड कप 2026 फाइनल (Fifa World Cup 2026 Final Live) में पहली बार विजेता टीम (स्पेन या अर्जेंटीना) को पारंपरिक गोल्ड मेडल के साथ अमेरिकन स्टाइल 'चैंपियनशिप रिंग्स' यानी कीमती अंगूठियां दी जाएंगी। यह परंपरा अमेरिका के NBA और सुपर बाउल जैसे खेलों में होती है। पूरे 2,026 रिंग्स बनाए गए हैं, और इसमें से 30 रिंग्स विजेता खिलाड़ियों को दिया जाएगा। बची हुए 1,996 रिंग्स फैंस को बेचा जाएगा। सोना और हीरा जड़े इन रिंग्स की कीमत ₹8 लाख से ₹1.25 करोड़ तक हो सकती है।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Fifa World Cup 2026) के फाइनल में आज अर्जेंटीना का सामना स्पेन से हो रहा है। इस फाइनल मैच के साथ ही कप्तान लियोनेल मेसी के पास फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा 'होल्डर्स कर्स' (Holders' Curse) तोड़ने का बेहतरीन मौका है। यहाँ फुटबॉल में 'होल्डर्स कर्स' का मतलब होता है कि पिछली विजेता टीम अगले वर्ल्ड कप में जल्दी बाहर हो जाती है। इसे फुटबॉल की दुनिया में एक अंधविश्वास या अभिशाप माना जाता है।
हालांकि, डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार खेल दिखाते हुए न सिर्फ इस मिथ्या को तोड़ा, बल्कि फाइनल में भी जगह बनाई। अगर आज मेसी की टीम स्पेन को शिकस्त दे देती है, तो अर्जेंटीना 64 साल बाद लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी।
भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Fifa World Cup 2026 Live) के फाइनल का सीधा प्रसारण जी नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक इसे ज़ी के नए Unite8 Sports चैनलों पर देख सकते हैं, जबकि मोबाइल और लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग ZEE5 ऐप पर उपलब्ध है। इसके अलावा, DD Sports पर भी यह ऐतिहासिक मैच मुफ्त में देखा जा सकता है। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच यह महामुकाबला भारतीय समयानुसार आज रात 12:30 AM IST पर शुरू होगा।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Fifa World Cup 2026) के ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले के लिए स्पेन और अर्जेंटीना दोनों टीमों की आधिकारिक प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी गई है।
स्पेन की प्लेइंग 11
गोलकीपर: उनाई सिमोन
डिफेंडर्स: पेड्रो पोरो, पाउ कुबार्सी, आयमेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला
मिडफील्डर्स: रोड्री, फैबियन रुइज़, दानी ओल्मो
फॉरवर्ड्स: लामिन यमाल, मिकेल ओयारज़ाबाल, एलेक्स बेना
अर्जेंटीना की प्लेइंग 11
गोलकीपर: एमिलियानो मार्टिनेज
डिफेंडर्स: गोंजालो मोंटिएल, क्रिस्टियन रोमेरो, लिसैंड्रो मार्टिनेज, निकोलस टैगलियाफिको
मिडफील्डर्स: रोड्रिगो डी पॉल, एन्जो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, निको गोंजालेज
फॉरवर्ड्स: लियोनेल मेसी, जूलियन अल्वारेज़
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल 2026 (Fifa World Cup 2026) फाइनल मैच शुरू होने से ठीक पहले आयोजित इस भव्य समारोह मेंIShowSpeed और अमेरिकी रैपर Post Malone ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, जिससे फैंस झूम उठे। इस स्टार-स्टडेड इवेंट में Tom Cruise और Robbie Williams जैसे बड़े दिग्गज सितारे भी शामिल हुए।
लियोनेल मेसी ने स्पेन के खिलाफ Fifa World Cup 2026 Final मैच में उतरते ही दो ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। वो 39 साल की उम्र में फीफा वर्ल्ड कप फाइनल खेलने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज आउटफील्ड खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा, मेसी फुटबॉल इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप फाइनल (2014, 2022, 2026) मैचों में शुरुआत की है।
Fifa World Cup 2026 फाइनल में दोनों देशों की टीमें मैदान में आई और राष्ट्रगान आया और इसके बाद मुकाबला शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि कौन सी टीम ट्रॉफी उठाती है।
Fifa World Cup 2026 फाइनल मैच शुरू हो चुका है। स्पेन ने आक्रामक शुरुआत की है। अर्जेंटीना शायद इस हमले के लिए तैयार नहीं थी। 5वें मिनट में राइट विंग से लमीन यमाल ने डैनी ऑल्मो के साथ एक मूव बनाया लेकिन यमाल का शॉट गोलकीपर मार्टिनेज ने गोल होने से रोक दिया।
Fifa World Cup 2026 का फ़ाइनल मैच स्पेन और अर्जेंटीना के बीच हो रहा है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच कैमरा जब दर्शक दीर्घा की ओर गया, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी नज़र आए। वो यह मुकाबला देखने आए हैं।
Fifa World Cup 2026 फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना के शुरुआती 16 मिनट का खेल खत्म होने तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर है। मैदान पर स्पेनिश टीम आक्रामक नजर आ रही है, जिससे अर्जेंटीना को मेसी तक पास पहुंचाने में मुश्किल हो रही है। इस दौरान मैक एलिस्टर और एलेक्स बेना द्वारा किए गए फाउल से मुकाबला बेहद आक्रामक हो गया है।
Fifa World Cup 2026 फाइनल मैच में 35 वां मिनट खत्म होने तक अर्जेंटीना के लिए ये खेल बेहद निराशाजनक रहा है। स्पेनिश डिफेंस ने कप्तान लियोनेल मेसी को शांत रखा है जबकि अर्जेंटीना के पास उनाई सिमोन के लिए कोई प्लान नज़र नहीं आ रहा है। मैदान पर स्पेन की टीम काफी मजबूत और हावी दिख रही है, और खेल पूरी तरह से उनके इशारों पर चल रहा है।
Fifa World Cup 2026 फाइनल का 35 मिनट से ज्यादा का समय हो चुका है और अब तक एक भी गोल देखने को नहीं मिला है। स्पेन ने कोशिश जरूर की लेकिन सफलता नहीं मिली जबकि अर्जेंटीना को स्पेन ने बांध कर रखा है। खैर, अब देखना होगा कि ये मैच कहाँ तक जाता है?
Fifa World Cup 2026 फाइनल के 40वें मिनट स्पेन के मिकेल ओयारज़ाबाल का गोल करने का प्रयास नाकाम हो गया। उन्होंने बाएं पैर से गोल की तरफ एक साधारण शॉट मारा, जिसे रोकने के लिए अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। मैच का पहला हाफ खत्म होने के करीब है और स्कोर अब भी स्पेन 0-0 अर्जेंटीना की बराबरी पर है।
Fifa World Cup 2026 के फ़ाइनल में अर्जेंटीना के मजबूत डिफेंडर लिसैंड्रो मार्टिनेज के घुटने में तकलीफ होने के कारण उन्हें मैदान छोड़कर बेंच पर जाना पड़ा है। उनकी जगह अनुभवी निकोलस ओटामेंडी मैदान पर आए हैं। बाहर होने से पहले लिसैंड्रो एक येलो कार्ड मिलने के बाद भी बहुत अच्छा खेल रहे थे।
Fifa World Cup 2026 के फ़ाइनल में अर्जेंटीना और स्पेन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मैच खत्म होने में अब आधे घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है लेकिन अब तक एक भी टीम गोल नहीं दाग पाई है। अब देखना होगा कि कौन सी टीम कम अंतर से इस मैच को अपने नाम करते हुए ख़िताब जीतती है।
Fifa World Cup 2026 के फ़ाइनल में हाफ-टाइम शो की शुरुआत हो चुकी है। सबसे पहले BTS स्टेज पर आए। इसके बाद जस्टिन बीबर की एंट्री होती है और अब शकीरा अपने गाने से जलवा बिखेर रही हैं और फैंस का खूब मनोरंजन कर कर रही हैं।
Fifa World Cup 2026 फाइनल में स्पेन के एलेक्स बेना के पास मैच का पहला गोल करने का शानदार मौका था। हालांकि, उनके शॉट में पर्याप्त ताकत नहीं थी, जिसके कारण अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने बिना किसी परेशानी के गेंद को आसानी से रोक लिया और स्पेन ने बढ़त बनाने का मौका गंवा दिया।
Fifa World Cup 2026 फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच तनाव और आक्रामकता काफी बढ़ गया है। स्पेन के रोड्री पर फाउल हुआ, जिसके बाद अर्जेंटीना के लिएंड्रो परेडेस ने दानी ओल्मो को धक्का दे दिया। इस बर्ताव के कारण रेफरी ने परेडेस को येलो कार्ड दिखाया। मैच अब पूरी तरह फिजिकल हो चुका है।
Fifa World Cup 2026 फाइनल में पहली बार ऐसा हुआ है कि 76 मिनट हो चुके हैं और स्पेन-अर्जेंटीना का स्कोर अभी भी 0-0 है। टूर्नामेंट में पहली बार ऐसा हुआ है कि अर्जेंटीना की टीम दूसरे हाइड्रेशन ब्रेक तक गोल पर एक भी शॉट नहीं लगा पाई है। कप्तान मेसी और उनकी टीम का खेल आज पूरी तरह बेअसर रहा है, लेकिन मजबूत डिफेंस के कारण वे स्कोर में स्पेन के बराबर बने हुए हैं।
Fifa World Cup 2026 फाइनल में निर्धारित समय खत्म होने तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर है। रेफरी ने 4 मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा है और मैच एक्स्ट्रा टाइम में जाता दिख रहा है। अर्जेंटीना का आक्रमण भले ही नाकाम रहा हो, लेकिन अपने दोनों मुख्य डिफेंडर्स खोने के बावजूद उनका डिफेंस चट्टान की तरह मजबूत रहा है।
Fifa World Cup 2026 Final में अर्जेंटीना के स्टार मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को दूसरा येलो कार्ड मिलने के कारण रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया गया है। इसके चलते अर्जेंटीना की टीम अब सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है, जिससे स्पेन के खिलाफ उनकी मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं।
Fifa World Cup 2026 Final 90 मिनट यानी फुल टाइम खत्म होने के बाद आधिकारिक अपडेट है ये है कि स्पेन और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर छूटा है। निर्धारित समय में कोई भी टीम गोल करने में नाकाम रही, जिसके कारण अब विजेता का फैसला करने के लिए 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम शुरू हो चुका है।
Fifa World Cup 2026 Final के एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में स्पेन के फेरान टोरेस ने गोल किया है। निको विलियम्स के शानदार हेडर पास पर बार्सिलोना के इस स्टार खिलाड़ी ने सटीक फिनिशिंग करते हुए अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज को छकाया। इसके साथ ही स्पेन ने 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त बना ली है।
Fifa World Cup 2026 Final में अर्जेंटीना को बराबरी दिलाने के लिए कप्तान लियोनेल मेसी ने गोल की तरफ एक बेहद तेज 'रॉकेट' शॉट मारा। हालांकि, यह गेंद सीधे स्पेन के मिकेल मेरिनो के चेहरे पर जा लगी, जिससे वो चोटिल होकर मैदान पर गिर गए। इस शानदार डिफेंस के साथ स्पेन ने खिताब पर अपनी जीत लगभग पक्की कर ली है।
Fifa World Cup 2026 फाइनल को उसका चैम्पियन मिल गया है। स्पेन ने फ़ाइनल में एक्स्ट्रा टाइम तक चले इस रोमांचक मैच को 1-0 से अपने नाम किया। अर्जेंटीना की हार हुई। मैच के 106वें मिनट में फेरान टोरेस द्वारा दागा गया एकमात्र गोल निर्णायक साबित हुआ। स्पेनिश टीम ने पूरे मैच में अर्जेंटीना को पूरी तरह आउटप्ले किया और इसी के साथ कप्तान लियोनेल मेसी का लगातार दूसरा वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया।