आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं।
आईपीएल फाइनल जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ी मंच पर ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाते हुए, चारों ओर आतिशबाजी और लाल जर्सी में टीम के खिलाड़ी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों की लिस्ट में एक विदेशी खिलाड़ी है। X
Author:
Published on
Updated on
2 min read

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। आईपीएल के अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं। टूर्नामेंट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज युजवेंद्र चहल रहे हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी का नाम है।

युजवेंद्र चहल : युजवेंद्र चहल आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। चहल टूर्नामेंट में खेले 174 मुकाबलों में 221 विकेट निकाल चुके हैं। इस दौरान उनको इकोनॉमी 7.96 का रहा है। वह इस लीग में एक ही मैच में 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं।

भुवनेश्वर कुमार: आईपीएल 2025 में अपनी गेंदबाजी से आरसीबी को चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार इस लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे हैं। भुवनेश्वर 190 मुकाबलों में 198 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। भारतीय गेंदबाज का इकोनॉमी भी महज 7.69 का रहा है।

पीयूष चावला: आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पीयूष चावला तीसरे नंबर पर हैं। पीयूष ने 192 मुकाबलों में कुल 192 विकेट चटकाए हैं। 17 रन देकर 4 विकेट पीयूष का इंडियन प्रीमियर लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है, जबकि उनका इकोनॉमी 7.96 का रहा है।

सुनील नरेन: कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले सुनील नरेन आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में इकलौते विदेशी गेंदबाज हैं। नरेन ने टूर्नामेंट में खेले 192 मुकाबलों में कुल 189 विकेट निकाले हैं। खास बात यह है कि उनका इकोनॉमी मात्र 6.80 का रहा है। नरेन ने केकेआर को 3 बार चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया है।

रविचंद्रन अश्विन: रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज रहे हैं। अश्विन ने 221 मुकाबलों में कुल 187 विकेट झटके हैं। अश्विन का टूर्नामेंट में इकोनॉमी 7.20 का रहा है। वहीं, 34 रन देकर 4 विकेट उनका इस लीग में बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

(MK)

आईपीएल फाइनल जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ी मंच पर ट्रॉफी उठाकर जश्न मनाते हुए, चारों ओर आतिशबाजी और लाल जर्सी में टीम के खिलाड़ी खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।
3 घंटे का खेल कैसे बना क्रिकेट का सबसे बड़ा शो? जानिए T20 फॉर्मेट के शुरुआत की पूरी कहानी

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in