टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के खिलाफ मैच खेलेगा पाकिस्तान, पर ICC के सामने रखी ये बड़ी शर्त

7 फ़रवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो रहा है। इसके लिए सभी 20 टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के मैच के साथ होगी
तस्वीर में जय शाह, भारत-पाकिस्तान मैच की तस्वीर और टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है और बांग्लादेश को टूर्नामेंट में वापस लाने की शर्त ICC के सामने रखी है, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।X
Reviewed By :
Published on
Updated on
3 min read
Summary
  • पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार

  • बांग्लादेश विवाद की जड़

  • ICC की बड़ी कमाई दांव पर

7 फ़रवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो रहा है। इसके लिए सभी 20 टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के मैच के साथ होगी जबकि भारत अपना पहला मुकाबला इसी दिन अमेरिका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगा। इस दिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच होगा। इन सारी बातों के बीच एक हाहाकार भी मचा हुआ है।

पाकिस्तान ने ऐलान किया है कि 15 फ़रवरी 2026 को भारत से होने वाले मैच में वो नहीं खेलेगा। मतलब पाकिस्तान टीम तय कार्यक्रम के मुताबिक सभी मैच खेलेगी, बस भारत के खिलाफ होने वाले मैच को बॉयकॉट करेगी। ऐसे में ये ICC के लिए बड़ी सिरदर्दी की चीज है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने एक शर्त भी ICC के सामने रखी है, इसके बाद ही वो भारत के खिलाफ मैच खेलेगा।

पाकिस्तान ने रखी शर्त

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सिर पर है और पाकिस्तान का ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने बांग्लादेश के भारत में ना खेलने के पर सपोर्ट किया और फिर ये धमकी दी कि वो भी अपनी टीम वर्ल्ड कप के लिए नहीं भेजेंगे। बाद में जब ICC ने फटकार लगाई, तब पाकिस्तान ने तुरंत अपनी टीम की घोषणा कर दी। हालांकि, इसके बाद पाक की तरफ से एक नया ड्रामा देखने को मिला। पड़ोसी मुल्क का कहना है कि वो इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे और अगर खेलेंगे, तो इसकी एक शर्त होगी।

2 फरवरी 2026 को सामने आई, एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने ICC के सामने ये शर्त रखी है कि वो तभी भारत के खिलाफ खेलेगा, जब बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप में वापस लाया जाएगा। हालांकि, ICC की तरफ से PCB को यह चेतावनी दे दी गई है कि अगर वो ऐसा करता है, तो उसे आर्थिक रूप से बड़ी चोट लग सकती है।

बांग्लादेश है सारे फसाद की जड़

4 जनवरी 2026 को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से यह कहा गया कि वो अपनी टीम को सुरक्षा कारणों से भारत नहीं भेजेंगे। ऐसे में मैच को श्रीलंका शिफ्ट किया जाए। इसके बाद ICC ने 21 जनवरी 2026 को मीटिंग की और बांग्लादेश बोर्ड को कहा कि उनके पास 48 घंटे का समय है और वो बताएं कि उनका फैसला क्या है? बांग्लादेश यहाँ भी नहीं माना और फिर ICC ने इस टीम को 24 जनवरी 2026 को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। ऐसे में अब स्कॉटलैंड बांग्लादेश की जगह टूर्नामेंट में खेलेगी।

भारत-पाक मैच से कैसे होता है फायदा?

बता दें कि अगर भारत-पाकिस्तान मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं हो पाता है, तो ICC को नुकसान हो सकता है। यही कारण है कि ICC हर हाल में चाहती है कि ये मैच हो, क्योंकि यही उनकी कमाई का जरिया है। ICC को कैसे फायदा होता है? इसे समझते हैं।

भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच जितना बड़ा फैंस के लिए है, उतना ही पैसों के लिहाज से भी बड़ा है। इसमें ICC, ब्रॉडकास्टर्स और स्पॉन्सर्स को मिलाकर करीब 2000 से 2200 करोड़ रुपये तक की कमाई हो जाती है। जब ये मैच होता है, तो विज्ञापनों के रेट कई गुना बढ़ जाते हैं और टीवी व डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप मिलती है।

विज्ञापनों की बात करें तो सिर्फ एक भारत-पाक मैच से ब्रॉडकास्टर्स को 200–250 करोड़ रुपये तक का एड रेवेन्यू (Ad Revenue) हो जाता है। ICC को यह फायदा सीधे तौर पर मीडिया राइट्स और स्पॉन्सरशिप डील के ज़रिए मिलता है। इसी कारण ICC के लिए यह मुकाबला “कमाई का इंजन” माना जाता है।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 2023 में वनडे वर्ल्ड कप (world cup) और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप से ICC को अरबों डॉलर की आय हुई। 2024 में ICC ने बताया कि टी 20 वर्ल्ड कप की वजह से उन्हें करीब 47 करोड़ डॉलर (4000 करोड़ रुपये से ज्यादा) का फायदा हुआ। यही कारण है कि एशिया कप हो या कोई ICC का कोई भी इवेंट, भारत-पाकिस्तान का मैच कमाई के लिहाज से जरूरी हो जाता है। ये मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि ICC के लिए एक बड़ा बिज़नेस मॉडल भी है।

तस्वीर में जय शाह, भारत-पाकिस्तान मैच की तस्वीर और टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी
World Cup 2023: तिलक वर्मा को मिल सकती है भारत की वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह, जानिए रोहित शर्मा ने क्या कहा

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in