खाटूश्याम जी मंदिर के कपाट बंद क्यों कर दिए गए?

अगला आदेश जारी होने के बाद ही श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचें।
खाटूश्याम जी मंदिर
खाटूश्याम जी मंदिर IANS
Published on: 
Updated on: 
1 min read

राजस्थान (Rajasthan) के सीकर में स्थित खाटूश्याम जी मंदिर (Khatu Shyam ji Temple) रविवार रात 10 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष शंभू सिंह ने कहा है कि श्रद्धालुओं के लिए खाटूश्याम मंदिर को 13 नवंबर 2022 रात 10 बजे से अगले आदेश तक दर्शन के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, अगला आदेश जारी होने के बाद ही श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचें।

खाटूश्यामजी मंदिर व कस्बे में व्यवस्थाओं को विस्तार देने के लिए 10 नवंबर को जिलाधिकारी डॉ. अमित यादव व एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने मंदिर समिति व अधिकारियों के साथ बैठक की थी। अधिकारियों ने कहा, फाल्गुन मेले से पहले मंदिर में व्यवस्था सुचारु की जानी है।

खाटूश्याम जी मंदिर
Kashi Vishwanath Temple के विध्वंस की कहानी

लगभग 20 हजार भक्त प्रतिदिन मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना करने आते हैं। वीकेंड और छुट्टियों के दिन यहां ज्यादा भीड़ होती है। खाटूश्याम बाबा का जन्मदिन देवउठनी एकादशी के अवसर पर पड़ता है, जो दीवाली के 11वें दिन मनाया जाता है। इस मौके पर करीब 10 लाख लोग दर्शन के लिए आते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्य मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास की व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। 75 फुट मेले के मैदान में श्रद्धालुओं की कतार बढ़ाई जाएगी और शेष हिस्से को शेड से ढका जाएगा। इनके अलावा और भी कई कार्य प्रगति पर हैं।

आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in