Vastu Tips: घर में आएं ये जीव तो करें स्वागत, गरीबी कोसों दूर होगी (Wikimedia Commons)
Vastu Tips: घर में आएं ये जीव तो करें स्वागत, गरीबी कोसों दूर होगी (Wikimedia Commons)

Vastu Tips: घर में आएं ये जीव तो करें स्वागत, गरीबी कोसों दूर होगी

सनातन धर्म में ऐसे बहुत से जीवों का जिक्र किया गया हैं जिनका घर में कदम रखना बेहद शुभ माना जाता है।
Published on

न्यूजग्राम हिंदी: सनातन (Sanatan) धर्म में बहुत सी मान्यताएं हैं। लोग इन मान्यताओं में विश्वास भी रखते हैं। सनातन धर्म में ऐसे बहुत से जीवों का जिक्र किया गया हैं जिनका घर में कदम रखना बेहद शुभ माना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको उन जीवों के बारे में बताएंगे, जिनका कदम घर में पड़ते ही गरीबी कोसों दूर भाग जाती है। (Vastu Tips)

• तोता (Parrot): सबसे पहला जीव तोता है इसका घर में आना शुभ माना जाता है। क्योंकि तोते का सीधा संबंध भगवान कुबेर (Kuber) के साथ माना जाता है। इसका संबंध बुध (Mercury) ग्रह के साथ में माना गया है और हिंदू मान्यताओं में बुध को वैभव का प्रतीक चिन्ह माना गया है।

Vastu Tips: घर में आएं ये जीव तो करें स्वागत, गरीबी कोसों दूर होगी (Wikimedia Commons)
Vastu tips: वास्तु शास्त्र की इन बातों को मान कर पिता पुत्र में हो रहे अनबन को दूर करें

• कछुआ (Tortoise): कछुए का घर में आना भी बहुत शुभ होता है। वास्तु के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जिस घर में कछुआ होता है या जिस भी स्थान पर कछुआ होता है, वहां पर सकारात्मकता आती है। घर में कछुए के आगमन को मां लक्ष्मी (Lakshmi) का आगमन माना गया है। यह अपने साथ समृद्धि और सुख शांति लाता है।

कछुआ (Wikimedia Commons)
कछुआ (Wikimedia Commons)

• काली चींटी (Black Ant): जिस काली चींटी से हम अक्सर भागते रहते है वास्तव में घर में उनका आना बहुत शुभ होता है। क्योंकि इनका सीधा संबंध भगवान शनि (Shani) से माना गया है। जिस भी घर में काली चीटियां समूह में आती हैं वहां पर सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति अवश्य होती हैं। वहीं यदि चीटियां अंडा मुंह में लेकर घर में आते हुए दिखाई दे तो यह और भी शुभ होता है। यह घर में धन के आने का प्रतीक होता है।

तो अब से जब भी आपको अपने घर में यह जीव दिखाई दे तो उन्हें भगाएं नहीं बल्कि उनका स्वागत करें।

PT

logo
www.newsgram.in