गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बैंगलोर में खिलौनों से सजा मंदिर

JP नगर में श्री सत्य गणपति शिरडी साईं मंदिर में सजावट के लिए विभिन्न प्रकार के पारंपरिक खिलौनों और आधुनिक खेल उपकरणों का उपयोग किया गया है।
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बैंगलोर में खिलौनों से सजा मंदिर
गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बैंगलोर में खिलौनों से सजा मंदिरश्री सत्य गणपति शिरडी साईं मंदिर (IANS)
Published on
Updated on
1 min read

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक मंदिर में गुरु पूर्णिमा समारोह में बुधवार को एक लाख खेल सामग्री (प्ले मैटिरियल्स) का इस्तेमाल सजावट के लिए किया गया है।

JP नगर में श्री सत्य गणपति शिरडी साईं मंदिर में सजावट के लिए विभिन्न प्रकार के पारंपरिक खिलौनों और आधुनिक खेल उपकरणों का उपयोग किया गया है, जहां यह उत्सव एक वार्षिक कार्यक्रम के तौर पर मनाया जाता है।

श्री सत्य गणपति शिरडी साईं मंदिर के ट्रस्टी राम मोहन राज ने कहा, "इस साल बच्चों की खेल सामग्री (50 अलग-अलग चीजों) का उपयोग करके विशेष सजावट की जा रही है। गोली, बुगरी, गिल्ली डंडा और गुलेल जैसे पारंपरिक खेल उपकरणों के साथ ही क्रिकेट, टेनिस और हॉकी आइटम सहित विभिन्न खेल उपकरण यहां उपयोग किए गए हैं। गुरु पूर्णिमा के बाद सामग्री जरूरतमंदों को मुफ्त दी जाएगी।"

उन्होंने कहा, "खेल, खासकर पारंपरिक खेल, हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दैनिक खेल गतिविधियों में शामिल होने से शारीरिक और मानसिक विकास बढ़ता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया है। इस वर्ष की सजावट इस विषय को अपनाकर की गई है।"

पिछले साल कोविड-19 महामारी के बीच सजावट के लिए तीन लाख गोलियों (टैबलेट) का इस्तेमाल किया गया था। आयोजकों ने बताया कि बाद में एक लाख परिवारों को टैबलेट बांटी गई।

इस वर्ष विशेष सजावट 13 जुलाई से एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित की जाएगी।

(आईएएनएस/AV)

logo
www.newsgram.in