250 साल पुराना चमत्कारी मंदिर! यहां लौंग-इलायची चढ़ाने से पूरी होती है हर मनोकामना

हर साल हनुमान जयंती का पर्व आते ही देशभर के मंदिरों में भक्ति का रंग गहरा हो जाता है, लेकिन हरियाणा के अंबाला का प्राचीन हनुमान मंदिर अपनी अनोखी परंपराओं और रहस्यमयी मान्यताओं के कारण सबसे अलग नजर आता है।
 हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)
हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) Wikimedia Commons
Published on
Updated on
4 min read

हर साल हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का पर्व आते ही देशभर के मंदिरों में भक्ति का रंग गहरा हो जाता है, लेकिन हरियाणा के अंबाला का प्राचीन हनुमान मंदिर (Old Hanuman Mandir) अपनी अनोखी परंपराओं और रहस्यमयी मान्यताओं के कारण सबसे अलग नजर आता है। माना जाता है कि यह मंदिर लगभग 250 - 300 साल पुराना है और तब से ही यहां श्रद्धा की ज्योत निरंतर जल रही है। इस मंदिर की सबसे खास बात है यहां चोला चढ़ाने के साथ-साथ लौंग और इलायची अर्पित करने की अनोखी परंपरा, जो बहुत कम जगहों पर देखने को मिलती है।

कहते हैं कि जो भी भक्त यहां सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसके जीवन के कष्ट, बाधाएं और ग्रह दोष धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं। यही वजह है कि दूर-दराज से लोग यहां खिंचे चले आते हैं। खासकर हनुमान जयंती के दिन यह मंदिर आस्था का केंद्र बन जाता है, जहां हर तरफ “जय बजरंगबली” की गूंज, भक्ति का उत्साह और एक अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है।

कहां है यह हनुमान मंदिर?

अंबाला का प्राचीन हनुमान मंदिर हरियाणा (Ancient Hanuman Temple, Ambala, Haryana)
अंबाला का प्राचीन हनुमान मंदिर हरियाणा (Ancient Hanuman Temple, Ambala, Haryana) Pixabay

अंबाला का प्राचीन हनुमान मंदिर हरियाणा (Ancient Hanuman Temple, Ambala, Haryana) के अंबाला शहर में स्थित है, जो पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana) की सीमा के पास बसा एक प्रमुख और ऐतिहासिक शहर माना जाता है। यह मंदिर खासतौर पर अंबाला कैंट (Ambala Cantt) इलाके के पास स्थित है, जहां तक सड़क और रेल दोनों माध्यमों से आसानी से पहुंचा जा सकता है। शहर की भीड़भाड़ के बीच यह मंदिर एक शांत और आध्यात्मिक स्थान के रूप में अलग पहचान रखता है। मंदिर का वातावरण बेहद सुकून देने वाला है जैसे ही आप परिसर में प्रवेश करते हैं, घंटियों की आवाज और भजन-कीर्तन मन को एक अलग ही शांति का एहसास कराते हैं। यहां विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा को चमत्कारी माना जाता है। मान्यता है कि यहां चोला, लौंग और इलायची चढ़ाने से शनि दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

इन ख़ास दिनों पर पर उमड़ती है भीड़

हनुमान जी
शनिवार को शनि देव से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए लोग हनुमान जी की शरण में आते हैंPixabay

इस मंदिर में वैसे तो हर दिन भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन मंगलवार और शनिवार को यहां विशेष रूप से भारी भीड़ देखने को मिलती है। हिंदू मान्यता के अनुसार मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन भक्त खास तौर पर पूजा-अर्चना, चोला चढ़ाने और अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां पहुंचते हैं। वहीं शनिवार को शनि देव से जुड़े दोषों को दूर करने के लिए लोग हनुमान जी की शरण में आते हैं, क्योंकि मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से शनि दोष का प्रभाव कम हो जाता है। इसके अलावा हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti), राम नवमी और अन्य धार्मिक पर्वों के दौरान यहां मेले जैसा माहौल बन जाता है। इन खास मौकों पर दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं, भजन-कीर्तन में भाग लेते हैं और विशेष पूजा करते हैं। सुबह के समय और शाम की आरती के दौरान भी यहां भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है, क्योंकि यही समय सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।

हनुमान जयंती पर भक्ति का भव्य उत्सव और विशेष आयोजन

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)
हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)Pixabay

हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के दिन अंबाला का यह प्राचीन हनुमान मंदिर मानो आस्था के एक भव्य उत्सव में बदल जाता है। सुबह सूर्योदय के साथ ही मंदिर के कपाट खुलते हैं और विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो जाता है। पूरे दिन मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों की धुन और “जय बजरंगबली” के जयकारे गूंजते रहते हैं, जो माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना देते हैं। इस खास अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक रोशनी और सुंदर सजावट से सजाया जाता है, जिससे इसकी भव्यता और भी बढ़ जाती है। भक्त लंबी कतारों में लगकर हनुमान जी को चोला चढ़ाते हैं और लौंग-इलायची अर्पित करते हैं। साथ ही, विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जहां हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। कई लोग इस दिन व्रत रखते हैं और पूरे दिन भक्ति में लीन रहते हैं, जिससे यहां का माहौल सच में एक आध्यात्मिक उत्सव जैसा लगता है।

क्या है इस मंदिर की मान्यताएं

अंबाला का यह प्राचीन हनुमान मंदिर (Ancient Hanuman Temple, Ambala, Haryana) अपनी अनोखी परंपराओं और रहस्यमयी मान्यताओं के कारण भक्तों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां की सबसे खास बात है लौंग और इलायची चढ़ाने की परंपरा, जो इसे अन्य मंदिरों से बिल्कुल अलग बनाती है। अंबाला के हनुमान मंदिर (Hanuman Mandir) में लौंग और इलायची चढ़ाने की परंपरा काफी प्राचीन मानी जाती है। मान्यता है कि भगवान हनुमान को ये दोनों चीजें बहुत प्रिय हैं और इन्हें चढ़ाने से मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती हैं। एक कथा के अनुसार, किसी समय एक भक्त ने अपनी समस्या से परेशान होकर हनुमान जी को लौंग और इलायची अर्पित की और सच्चे मन से प्रार्थना की। उसकी इच्छा पूरी होने पर यह परंपरा धीरे-धीरे फैल गई।

लौंग को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने वाला माना जाता है, जबकि इलायची मिठास और शुद्धता का प्रतीक है। इसलिए भक्त इन्हें चढ़ाकर जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता की कामना करते हैं। कई लोग यह भी मानते हैं कि इससे बाधाएं दूर होती हैं और कामों में सफलता मिलती है। आज भी श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां आकर लौंग-इलायची अर्पित करते हैं। [SP/MK]

 हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)
बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक… क्यों हर हिंदू के लिए खास मानी जाती है चार धाम यात्रा?

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in