अजीबोगरीब घटना: इस बंदर को ठंडी बीयर पसंद हैं

बंदर इन दुकानों से खरीदारी करने वाले लोगों से शराब की बोतलें भी छीन लेता हैं।
ठंडी बीयर पीता बंदर
ठंडी बीयर पीता बंदरIANS
Published on
Updated on
1 min read

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Raebareli) जिले में एक शराब प्रेमी बंदर शराब विक्रेताओं के लिए मुसीबत बन गया हैं। शराब की लत वाला बंदर शराब की दुकानों में सेंध लगाने और शराबियों के साथ डेरा डालने के लिए जाना जाता हैं।

बंदर इन दुकानों से खरीदारी करने वाले लोगों से शराब की बोतलें भी छीन लेता हैं।

बंदर का बीयर पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं।

ठंडी बीयर पीता बंदर
फिल्म 'Monica O My Darling' में अलग अवतार में नजर आएंगी हुमा कुरैशी

जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग (Forest Department) की मदद से इस बंदर को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा हैं।

एक शराब दुकान के मालिक ने कहा कि अगर बंदर को बोतल लेने से रोकने की कोई कोशिश की जाती है तो वह आक्रामक हो जाता हैं।

ऐसा ही एक मामला लखनऊ-कानपुर (Lucknow-Kanpur) रोड पर नवाबगंज (Nawabganj) इलाके से सामने आया था जहां एक बंदर शराब की दुकान पर 'स्थायी ग्राहक' था।

बंदरों का समूह
बंदरों का समूहWikimedia

बंदर को ठंडी बीयर बहुत पसंद थी और अक्सर, एक ग्राहक उसके लिए बीयर की एक बोतल खरीद लेता था।

बाद में बंदर का लीवर बड़ा हो गया जिससे उसकी मौत हो गई।

आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in