ईरान में चल रहे हिजाब विरोध के समर्थन में नोएडा की डॉक्टर ने काटे बाल

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन साल 2019 के बाद का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है।
हिजाब विरोध के समर्थन में नोएडा की डॉक्टर ने काटे बाल
हिजाब विरोध के समर्थन में नोएडा की डॉक्टर ने काटे बालIANS
Published on: 
Updated on: 
2 min read

ईरान (Iran) से शुरू हुई हिजाब की लड़ाई अब भारत तक पहुंच गई है। महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। ईरान की माहसा अमीनी की मौत का विरोध नोएडा में भी दिखाने लगा है। नोएडा के सेक्टर 15 ए निवासी डॉ अनुपमा भारद्वाज ने एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट किया है जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डॉक्टर अनुपमा भारद्वाज (Anupama Bharadwaj) अपने बाल काटती हुई दिखाई दे रही हैं।

हिजाब विरोध के समर्थन में नोएडा की डॉक्टर ने काटे बाल
हिजाब मामले में 'फोरम शॉपिंग' की इजाज़त नहीं : सुप्रीम कोर्ट



दरअसल ईरान में 18 दिनों से हिजाब (Hijab) के विरोध में चल रहा आंदोलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विरोध में वहां की हाई स्कूल की लड़कियां भी शामिल हो गई हैं। ईरान में बड़ी संख्या में लड़कियां सरकार के खिलाफ इस विरोध में शामिल हो गई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल की निका शहकारमी सितंबर महीने में गायब हो गई थी, जिसकी लाश उसके परिवार को करीब 10 दिन बाद वहां के मुर्दाघर से मिली थी।

सांकेतिक चित्र
सांकेतिक चित्रUnsplash



ईरान यह विरोध प्रदर्शन महसा अमिनी की पुलिस हिरासत में हुई मौत के कारण शुरू हुआ था। 22 साल की महसा अमीनी की 16 सितंबर को पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। अमीनी की मौत पर ईरान में यह विरोध प्रदर्शन साल 2019 के बाद का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन है।

(आईएएनएस/HS)

logo
www.newsgram.in