IIT बाबा अभय सिंह ने अखाड़ा छोड़ रचाई शादी! 2 साल बाद पत्नी 'प्रतिका' संग पहुंचे घर, देखकर दंग रह गए लोग

2025 के प्रयागराज महाकुम्भ में एक बाबा काफी वायरल हुए थे, जिन्हें लोग आईआईटी बाबा अभय सिंह के नाम से जानती है। उस दौरान अभय काफी चर्चा का विषय बने थे।
'IIT बाबा' अभय सिंह और प्रतीका का आशीर्वाद लेते हुए विजुअल
अभय सिंह उर्फ़ आईआईटी बाबा एक बार फिर से मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है उनकी शादी। जी हाँ, उन्होंने शादी रचा ली है।X
Published on
Updated on
3 min read

2025 के प्रयागराज महाकुम्भ में एक बाबा काफी वायरल हुए थे, जिन्हें लोग आईआईटी बाबा अभय सिंह के नाम से जानती है। उस दौरान अभय काफी चर्चा का विषय बने थे। कहा जाता है कि अभय का उनके गुरु से मतभेद हो गया था, जिसके बाद उन्हें जूना अखाड़े के 16 मढ़ी आश्रम के शिविर से बाहर निकाल दिया गया था लेकिन उन्होंने बाद में बताया कि ये सब उन्होंने अपनी मर्जी से किया।

इसके साथ ही चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर भी उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि भारत हार जाएगा, कोहली फ्लॉप हो जाएंगे लेकिन जब उनकी भविष्यवाणी गलत साबित हुई, तो वो काफी ट्रोल भी हुए थे। अब यही अभय सिंह उर्फ़ आईआईटी बाबा एक बार फिर चर्चा में हैं।

अभय सिंह ने रचाई शादी

अभय सिंह उर्फ़ आईआईटी बाबा एक बार फिर से मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है उनकी शादी। जी हाँ, उन्होंने शादी रचा ली है। उनकी पत्नी का नाम प्रतीका है। शादी के बाद वो पहली बार अपने घर झज्जर पहुंचे। जब वो अपने घर पहुंचे, तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों का सामना किया।

जैसे कि क्या वो अब अपने परिवार के साथ रहेंगे या आम जीवन जियेंगे ? इसपर अभय ने कहा कि शादी तो करना ही था। भगवान ने उन्हें प्रतिका से मिलवाया है। एक साल से दोनों साथ हैं और ऑनलाइन एक दूसरे से जुड़े हैं। दोनों ने पहले मंदिर में शादी की और फिर कोर्ट मैरिज भी किया। अभय करीब 2 साल के बाद घर गए हैं।

क्या अभी भी संन्यासी जीवन जियेंगे अभय?

गौरतलब है कि अभय सिंह उर्फ़ आईआईटी बाबा से यह सवाल हुआ कि क्या वो अब साधु वाला जीवन छोड़ देंगे, तो इसपर उन्होंने कहा कि हम सामान्य और साधु में अंतर नहीं करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो अपनी पत्नी के साथ पहाड़ पर आश्रम बनाएंगे। दोनों अपने परिवार के साथ नहीं रहेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को सन्देश देते हुए कहा कि वो शिक्षा पर काम कर रहे हैं। लोग जीवन नहीं समझते, सिर्फ काम समझते हैं। आजकल लोग सिर्फ जीविका चलाने के लिए काम करते हैं। फिलहाल वो इस चीज पर काम कर रहे हैं कि लोगों को जीवन कैसे जीना चाहिए, अध्यात्म के साथ कैसे चलें और इसे कैसे सीखे। अभय इसपर पिछले एक साल से काम कर रहे हैं।

अपने भविष्य के प्लान पर बोले आईआईटी बाबा?

अभय सिंह उर्फ़ आईआईटी बाबा अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। दो साल बाद वो अपने घर पहुंचे। इसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी ना तो किसी से दोस्ती है और ना ही दुश्मनी। वो बस अपने कर्तव्य को निभाएंगे। उनकी चीज से अगर कोई जुड़ना चाहता है तो उनका स्वागत है। वहीं, घर वापस आने पर उन्होंने हँसते हुए बताया कि सब ठीक लग रहा है लेकिन जहाँ भी जाते हैं, सब घर ही लगता है।

अभय आगे कहते हैं कि वो चाहते हैं कि वो गुरुकुल मॉडल पर अध्यात्म का रिसर्च सेंटर खोलें। उनकी पत्नी प्रतिका उनका साथ दे रही हैं। उनकी पत्नी एक सनातन यूनिवर्सिटी बनाने पर काम कर रही हैं।

बता दें कि अभय ने महाशिवरात्रि यानी 15 फ़रवरी 2026 को ही शादी रचा ली थी। शादी के बाद वो अपने झज्जर वाले घर गए। वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। जब वो अपने घर पहुंचे, तो घरों में भीड़ लग गई।

'IIT बाबा' अभय सिंह और प्रतीका का आशीर्वाद लेते हुए विजुअल
हंसिका-सोहेल ही नहीं इन सितारों की भी कम चली शादी, किसी ने दो तो किसी ने पांच साल में लिया तलाक

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in