VIP मेहमान, 300 करोड़ का खर्च और नाराज पत्रकार: रजत शर्मा की शाही शादी ने उठाए मीडिया की साख पर सवाल

रजत शर्मा की बेटी की शाही शादी में 300 करोड़ खर्च, नेताओं-उद्योगपतियों की भीड़ से उठे निष्पक्ष पत्रकारिता और सत्ता से नज़दीकियों पर सवाल
रजत शर्मा उनकी बेटी और दामाद
रजत शर्मा की बेटी की शाही शादी में 300 करोड़ खर्च, नेताओं-उद्योगपतियों की भीड़ से उठे निष्पक्ष पत्रकारिता और सत्ता से नज़दीकियों पर सवालX
Published on
Updated on
3 min read

रजत शर्मा के बेटी की शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके घर पर बड़े नेताओं का जमावड़ा उनकी पत्रकारिता को सवालों के कटघरे में खड़ा करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शादी में 300 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। रजत की पत्रकारिता को लेकर आलोचकों में पहले से ही चर्चा चल रही थी। हाल-फिलहाल के समारोह ने टेलीविजन के जाने माने पत्रकार को सवालों के कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया। 

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पत्रकार रजत शर्मा की बेटी की शादी 4 अप्रैल 2026 को सम्पन्न हुआ था। रजत शर्मा ने अपनी बेटी के लिए दक्षिण भारत में रिश्ता ढूंढा। रजत शर्मा की बेटी नयंतिका शर्मा का विवाह अभिषेक रंगास्वामी से हो रहा है जो कर्नाटक के रहने वाले हैं। दोनों की शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज  से सम्पन्न हुआ। इस शादी में वीआईपी मेहमानों ने चार चाँद लगाया। उनके घर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं अन्य राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं का डेरा लगा हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्ष में कई बड़े नेताओं का से रजत शर्मा के संबंध को लेकर चर्चा हो रही है। नेताओं के अलावा बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने भी रजत शर्मा के घर शादी में हाजिरी लगाई। 

मनोज मोनू पत्रकार ने बताई सारी कहानी !

मनोज मोनू नामक पत्रकार ने अपने फेसबुक पर शादी की बधाई देते हुए सारी कहानी बता दिया। उन्होंने अपने फ़ेसबुक पर जानकारी देते हुए बताया कि रजत शर्मा ने अपनी इकलौती बेटी के शादी में 300 करोड़ खर्च कर डाले। रजत शर्मा के प्रशंसा में उन्होंने दो लाइन लिखकर बताया कि रजत शर्मा ने अपने नई पीढ़ी के लिए बहुत कुछ बना दिया है। उन्होंने आगे लिखा प्रधानमंत्री मोदी से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री तक, सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक, धोनी से लेकर विराट तक, बाबा रामदेव से लेकर बाबा बागेश्वर तक और तो और खरबपति व्यापारी अडानी जी भी श्री रजत शर्मा जी की बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे। पत्रकार ने न्यूज़ग्राम से बातचीत में कहा कि रजत ने अपने न्यूज़ चैनल में काम करने वाले पत्रकारों को मेहमानों के स्वागत में लगा दिया जिससे वे सभी नाराज भी हुए।

यह भी पढ़ें : असम CM की पत्नी पर कमेंट करना पवन खेड़ा को पड़ा भारी, गाड़ी में मुंह छिपाते आए नज़र, शुरू से समझें पूरी कहानी

रजत के विवादित मामले !

रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में बड़ी-बड़ी हस्तियां साक्षात्कार के लिए दस्तक दे चुकी हैं। रजत शर्मा ने अपने निजी इंटरव्यू में बताया है कि लालू प्रसाद यादव का साक्षात्कार लेने के बाद उनका शो बहुत प्रसिद्ध हो गया था। नेताओं के व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन पर बारीकी से इंटरव्यू करना 90 के दशक में एक नया प्रयोग था। 2014 में जब राजनीति पूरे देश में करवट बदल रहा था तो मोदी उभरते चेहरों में से एक थे। आलोचकों द्वारा ऐसा कहा जाता है कि रजत शर्मा ने अपने बहुत सारे इंटरव्यू के माध्यम से नरेंद्र मोदी का अप्रत्यक्ष तौर पर प्रचार किया था। 2019 के चुनाव में रजत शर्मा ने नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार किया था। उस समय भी रजत-मोदी के संबंधों पर सवाल खड़े हुए थे।  

पत्रकारों का रसूखदार बनना आज के समय में एक फैशन बनता जा रहा है। आलीशान बंगला और रहन-सहन में रईसी आज के पत्रकारों की निष्पक्ष पत्रकारिता पर सवाल खड़ा करता है। 

यह भी देखें :

रजत शर्मा उनकी बेटी और दामाद
फरीदाबाद: वर्दीधारी बना भ्रष्टाचारी ! ACB ने पुलिस को पकड़ा रंगेहाथ, थाने में चल रहा था केस का व्यापार

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in