इंदौर में घर के बाहर सो रही बच्ची को ले गया जानवर !

सिमरोल थाना क्षेत्र में आधी रात में यह घटना हुई।
बच्ची को आधी रात में ले गया तेंदुआ।
बच्ची को आधी रात में ले गया तेंदुआ।IANS
Published on: 
Updated on: 
1 min read

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक बड़ी दर्दनाक वारदात हुई है, यहां के सिमरोल थाना क्षेत्र में वन ग्राम में घर के बाहर सो रही छह साल की बच्ची की गर्दन दबा कर जानवर ले गया। बाद में बच्ची की मौत हो गई। सिमरोल थाने की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी के परिवार के सदस्य मेंडल गांव के वनग्राम में घर के बाहर सो रहे थे, इसी दौरान जंगली जानवर संभवत: तेंदुआ आया और छह साल की रवीना की गर्दन दबा कर ले जाने लगा, तभी पास में ही सो रही मां मंजू की नींद खुल गई। उसने बेटी का पैर पकड़ लिया। एक तरफ जहां बच्ची की गर्दन तेंदुए के जबड़े में थी, तो वही मां पैर पकड़े हुए थी। मंजू ने शोर मचाया तो जानवर घायल बच्ची को मौके पर छोड़कर भाग गया।

पुलिस के अनुसार बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, मगर उसकी मौत हो गई। यह घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात लगभग दो बजे की है।

(आईएएनएस/JS)

logo
www.newsgram.in