

Tamilnadu Assembly elections 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच टीवीके प्रमुख विजय रविवार को कन्याकुमारी जिले में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।
यह रैली उनके पूरे राज्य में चल रहे चुनाव प्रचार अभियान का अहम हिस्सा मानी जा रही है।
इस दौरान टीवीके प्रमुख विजय छह (TVK chief Vijay Thalapathy) विधानसभा सीटों (कन्याकुमारी, नागरकोइल, कोलाचेल, विलावनकोडे, किलियूर और पद्मनाभपुरम) के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।
इस दौरे का मुख्य आकर्षण कन्याकुमारी के पास स्थित विवेकानंद कॉलेज मैदान में होने वाली विशाल जनसभा होगी, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है।
पार्टी की ओर से पहले इस रैली के लिए दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ केवल दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक यानी 6 घंटे के लिए ही अनुमति दी है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 23 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले प्रचार की समय सीमा 21 अप्रैल की शाम तक तय की है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अंतिम चरण में पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
डीएमके नेता मुख्यमंत्री एमके स्टालिन लगातार दो शहरों में रोज जनसभाएं कर रहे हैं, जबकि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी भी रोड शो के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं। वहीं, NTK के संस्थापक सेंथामिझन सीमन भी अलग-अलग इलाकों में प्रचार कर रहे हैं।
विजय की रैली की तैयारियों के लिए टीवीके के वरिष्ठ नेता आनंद और सेंगोट्टैयन शनिवार को कन्याकुमारी पहुंचकर सुरक्षा, मंच और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
[VT]
Also read:
(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)