आखिर अन्नामलाई ने क्यों तमिलनाडु चुनाव 2026 से किया किनारा? इनसाइड स्टोरी आई सामने

तमिलनाडू के फायरब्रांड अन्नामलाई (Annamalai) चुनावी घोषणा से पहले ही मैदान में उतर गए थे और भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो, रैली और सभाएँ कर रहे थेl सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 3 अप्रैल के दिन BJP ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की लेकिन उसमे अन्नामलाई का नाम गायब था, और जैसे ही ये बात सामने आई तो बाहरी दुनिया में हडकंप मच गया कि जिस व्यक्ति ने जी-जान से पार्टी की सेवा की उसी का नाम सूची से हटा दिया गयाl
अन्नामलाई ने खुद मीडिया में बताया कि उन्हें पहले से किसी सीट से चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं थीl  वो केवल एक BJP पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं और पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं
अन्नामलाई चुनावी घोषणा से पहले ही मैदान में उतर गए थे और भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो, रैली और सभाएँ कर रहे थेl सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 3 अप्रैल के दिन BJP ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की लेकिन उसमे अन्नामलाई का नाम गायब था, और जैसे ही ये बात सामने आई तो बाहरी दुनिया में हडकंप मच गया कि जिस व्यक्ति ने जी-जान से पार्टी की सेवा की उसी का नाम सूची से हटा दिया गयाl AI Generated
Published on
Updated on
2 min read

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: 23 April को तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाला है और इस चुनाव में DMK(Dravida Munnetra Kazhagam), AIADMK (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam), TVK (Tamilaga Vettri Kazhagam) अन्य पार्टियां अपना दमखम दिखा रही हैंl  हर पार्टी की ओर से अपने अपने चुनाव प्रचारक मैदान में उतारे गए हैं, स्टार प्रचारक की सूची तय हो गई है और चुनावी कार्यक्रम (रैली, चुनावी सभा) आदि सब चल रहे हैंl  

अगर भाजपा के स्टार प्रचारकों की बात करें तो तमिलनाडू के फायरब्रांड अन्नामलाई (Annamalai) चुनावी घोषणा से पहले ही मैदान में उतर गए थे और भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में रोड शो, रैली और सभाएँ कर रहे थेl  सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 3 अप्रैल के दिन BJP ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की लेकिन उसमे अन्नामलाई का नाम गायब था, और जैसे ही ये बात सामने आई तो बाहरी दुनिया में हडकंप मच गया कि जिस व्यक्ति ने जी-जान से पार्टी की सेवा की उसी का नाम सूची से हटा दिया गयाl  ये खबर एक अफवाह की तरह तेजी से सोशल मीडिया में फैलने लगी और लोग सोचने लगे की BJP ने अन्नामलाई को बाहर का रास्ता दिखाया है या फिर अन्ना ने खुद पार्टी से इस्तीफा दे दियाl  इस तरह की अटकलें और बातें हर तरफ फ़ैल गईl अन्नामलाई ने आ कर माहौल संभाला और सच्चाई बताईl 

तो आइए अब जानते हैं क्या है परदे के पीछे की सच्चाईl  

अन्नामलाई ने खुद मीडिया में बताया कि उन्हें पहले से किसी सीट से चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं थीl  वो केवल एक BJP पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं और पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं  लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ अन्दर की कहानी कुछ और ही बताई जा रही हैl  पता चला है कि अन्नामलाई BJP-AIADMK के बीच सीट बंटवारे को लेकर नाराज है और उनके मुताबिक़ सीट सही उम्मीदवारों को नहीं दिया गया हैl  अन्नामलाई का कहना है कि युवा उम्मीदवार के नाम काट दिए गए हैं और पुराने उम्मीदवारों को ही फिर एक बार प्राथमिकता दी गई हैl  

उन्होंने कहा कि भाजपा ने पुदुकोट्टई जिले में तीन सीटें जीतीं, जहां उसका मजबूत गढ़ नहीं है, जबकि पश्चिमी तमिलनाडु में, जहां भाजपा का मजबूत आधार है, उसे ज्यादा सीटें नहीं मिलीं। कोयंबटूर जिले में भी एआईएडीएमके (AIADMK) ने सिंगनल्लूर जैसी अच्छी सीट देने से इनकार कर दिया। भाजपा ने एआईएडीएमके (AIADMK) के साथ कुछ सीटों की अदला-बदली करने का प्रयास किया, लेकिन उसे ठुकरा दिया गया। अन्नामलाई ने भी सीट बंटवारे की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

अन्नामलाई का कहना है कि सभी निर्णय जल्दबाजी में लिए गए। इस सूची में एस.जी. सूर्या, विनोद पी.सेल्वम और अश्वथमन जैसे कई युवा नेताओं को भी शामिल नहीं किया गया है। वरिष्ठ नेताओं को अधिक प्राथमिकता दी गई है।तीन मौजूदा विधायकों को पुनः मनोनीत किया गया है। अन्नामलाई ने कहा है कि वे पार्टी कार्यकर्ता के रूप में सभी एनडीए उम्मीदवारों के लिए काम करेंगे। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल, 2026 को होने हैं। अन्नामलाई का यह फैसला सभी के लिए आश्चर्य की बात है।

[VT]

यह भी पढ़ें:

अन्नामलाई ने खुद मीडिया में बताया कि उन्हें पहले से किसी सीट से चुनाव लड़ने की कोई इच्छा नहीं थीl  वो केवल एक BJP पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं और पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं
तमिलनाडु चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, तमिलिसाई सुंदरराजन को मायलापुर से टिकट

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in