

संजीव खिरवार बने दिल्ली MCD कमिश्नर
2022 के विवाद के कारण रहे चर्चा में
बाद में लद्दाख में पोस्टिंग हुई
अब फिर दिल्ली में अहम जिम्मेदारी
ख़स्ता हाल से गुजर रही दिल्ली एमसीडी (MCD) के नए कमिश्नर की नियुक्ति हो चुकी है। संजीव खिरवार को नया म्युनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है। म्युनिसिपल कमिश्नर(Municipal Commissioner) के रूप में हुई संजीव खिरवार की नियुक्ति ने एक बार फिर से अतीत की घटनाओं को ताज़ा करते हुए पुनः सरकार की तरफ़ लोगों का ध्यान खींचा है।
बता दें कि संजीव खिरवार (Sanjeev Khirwar) साल 2022 में दिल्ली की खबरों में सुर्खियां बने थे, जब उनकी तरफ़ से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम से खिलाड़ियों को समय से पहले सिर्फ़ इसलिए जाने का आदेश दिया जाता था कि तत्कालीन सचिव खिरवार अपने कुत्ते को टहला सकें। अपने कुत्ते के प्रति सचिव साहब के अगाध प्रेम ने उनको दिल्ली की खबरों के बीच सितारा बना दिया था।
संजीव खिरवार (Sanjeev Khirwar) 1994 बैच के अरुणाचल प्रदेश–गोवा–मिज़ोरम एवं केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। 2009 से 2014 तक संजीव खिरवार (Sanjeev Khirwar) ने महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री के निज़ी सचिव के रूप में काम किया था। संजीव खिरवार साल 2022 में दिल्ली की सुर्ख़ियों में तब आए थे, जब दिल्ली के ही त्यागराज स्टेडियम में खिलाड़ियों को शाम 7 :00 बजे से पहले तक स्टेडियम को खाली करने का निर्देश संजीव खिरवार की तरफ़ से दिया गया था। वो उस समय मुख्य सचिव (राजस्व) हुआ करते थे।
ये निर्देश इसलिए दिए गए थे ताकि सचिव संजीव खिरवार (Sanjeev Khirwar) और उनकी पत्नी आईएएस (IAS) रिंकू दुग्गा साथ में कुत्ते को टहला सके। उनके ऊपर यह आरोप स्टेडियम के खिलाड़ियों की तरफ़ से लगाया गया था। खिलाड़ियों का कहना था कि सामान्य तौर पर वे सभी शाम 8 :30 पर जाया करते थे परन्तु कुछ समय से खिलाड़ियों को 7 :00 बजे तक स्टेडियम खाली करने के लिए कहा जाने लगा। ख़बर ऊपर सरकार तक पहुंचने पर संजीव खिरवार को लद्दाख स्थानांतरित कर दिया गया और वहां पर स्वास्थय एवं चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख (Principal Secretary for Health and Medical Education) के रूप में नियुक्ति की गयी थी।
साल 2026 में अब संजीव खिरवार (Sanjeev Khirwar) की नियुक्ति दिल्ली एमसीडी कमिश्नर (MCD Commissioner) के रूप में की गयी है। बता दें की संजीव खिरवार आईएएस (IAS) अधिकारी अश्वनी कुमार की जगह लेंगे जो कि 1992 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। फिलहाल अश्वनी कुमार का स्थानांतरण जम्मू-कश्मीर में कर दिया गया है। संजीव खिरवार की दिल्ली पुनः नियुक्ति होने पर स्थानीय लोगों और जानकारों की तरफ़ से प्रतिक्रिया में प्रश्न स्वरुप यह कहा जा रहा है कि इतने बड़े और महत्वपूर्ण म्यूनिसपल (Municipal) का कमिश्नर संजीव खिरवार को नियुक्त किया गया है। इनकी पिछली लापरवाही को जनता झेल चुकी है। क्या संजीव खिरवार अपने अंदर सुधार कर चुके हैं जिससे सरकार को इनपर पुनः भरोसा हो गया है।
बता दें कि एमसीडी (MCD) , दिल्ली की स्थानीय शहरी प्रशासनिक संस्था है। शहर के प्राइमरी स्कूल ,साफ़ सफ़ाई , प्रबंधन ,सड़क,जन्म प्रमाण पत्र ,मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि से सम्बंधित मामले दिल्ली एमसीडी के अंतर्गत आते हैं।
एमसीडी का प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी कमिश्नर होता है। कमिश्नर आम तौर पर आईएएस (IAS) अधिकारी ही बनाते हैं जिनकी नियुक्ति और स्थानान्तरण से सम्बंधित मामले केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
[Rh/PY]