त्रिपुरा स्टेट राइफल्स का रिटायर्ड जवान बंगाल के चुनावी समर में उतरा, टीएमसी को दी चुनौती
त्रिपुरा स्टेट राइफल्स-टीएसआर (Tripura state rifles) के एक सेवानिवृत्त जवान तारक साहा ने पश्चिम बंगाल के चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती है।
टीएसआर में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के पद पर कार्य कर चुके तारक साहा (Taarak Saha) ने 2019 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति -वीआरएस (volunteer restirement) ली थी। अब वे भारतीय जनता पार्टी (BJP candidate) के उम्मीदवार के रूप में उत्तर 24 परगना जिले की स्वरूपनगर (एससी) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
इस सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय हो गया है। तारक साहा का मुकाबला सीपीआई(एम) (CPI-M) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के उम्मीदवार बिश्वजीत मंडल (Biswajeet Mandal) और तृणमूल कांग्रेस की प्रत्याशी बीना मंडल (Beena Mandal) से है।
अगर पिछले चुनाव की बात करें तो 2021 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बीना मंडल ने भाजपा के ब्रिंदाबन सरकार को 34,772 वोटों के अंतर से हराकर यह सीट जीती थी।
मीडिया से बातचीत में तारक साहा ने कहा, "पार्टी ने मुझे स्वरूपनगर के विकास की बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं पूरी ईमानदारी से इस भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मुझे अपनी जीत पर 200 प्रतिशत भरोसा है। मैं जीतूंगा और स्वरूपनगर को आजादी दिलाऊंगा।"
उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (trinmool congress) के 15 साल के शासन में क्षेत्र का कोई खास विकास नहीं हुआ है और यह इलाका अब भी काफी पिछड़ा हुआ है।
तारक साहा ने कहा, "हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पुल का उद्घाटन किया है। स्वरूपनगर कृषि प्रधान क्षेत्र है और अगर यहां रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ती है तो किसानों को अपनी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर इस दिशा में जरूर मदद करेंगे।"
टीएसआर के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, तारक साहा की भर्ती 1998 में टीएसआर की 6वीं बटालियन में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) के रूप में हुई थी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें पश्चिम त्रिपुरा के राधा किशोर नगर स्थित 2वीं बटालियन में तैनात किया गया, जहां उन्होंने जुलाई 2019 तक सेवा दी।
स्वरूपनगर (एससी) सीट पर मतदान दूसरे चरण में 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
[VT]
Also read:
(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

