दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा

दिल्ली के गिरफ्तार मंत्रियों- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया(Manish Sisodiya) और सत्येंद्र जैन(Satyendra Jain) ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।
दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा

दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा

IANS
Published on: 
Updated on: 
1 min read

न्यूज़ग्राम हिंदी:  दिल्ली के गिरफ्तार मंत्रियों- उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया(Manish Sisodiya) और सत्येंद्र जैन(Satyendra Jain) ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। आप के सूत्र के मुताबिक, अहम विभागों को संभाल रहे दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद सीएम कैबिनेट में फेरबदल कर सकते हैं।

सिसोदिया, जिन्हें रविवार को गिरफ्तार किया गया था और सोमवार को 5 मार्च तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया, उनके पास वित्त और शिक्षा सहित 18 विभाग थे। उनके पास स्वास्थ्य का प्रभार भी था, जो पहले जैन के पास था, लेकिन जैन 10 महीने से जेल में हैं।

<div class="paragraphs"><p>दिल्ली के मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा </p></div>
सावधान! क्या आप भी तेज नमक (Salt) खाने के शौकीन हैं?



मंत्रियों का इस्तीफा दिल्ली भाजपा की मांग के बाद आया कि जेल में बंद मंत्रियों को मंत्रिमंडल से बाहर किया जाना चाहिए।

--आईएएनएस/VS

logo
www.newsgram.in