रांची: अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील, 'हमारी बातें सुनिए, हम आपके ही बच्चे हैं'

जेपीएससी-जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का सत्याग्रह शुक्रवार को 21वें दिन भी जारी है। गुरुवार की शाम देर शाम हुई जोरदार बारिश के बावजूद सैकड़ों छात्र आंदोलन स्थल पर डटे रहे। अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और छात्रा उम्मे हबीबा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों की मांगों पर जल्द पहल करने की अपील की है।
रांची: अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील,
रांची: अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील,IANS
Published on

जेपीएससी-जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ रांची में छात्रों का सत्याग्रह शुक्रवार को 21वें दिन भी जारी है। गुरुवार की शाम देर शाम हुई जोरदार बारिश के बावजूद सैकड़ों छात्र आंदोलन स्थल पर डटे रहे। अनशन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और छात्रा उम्मे हबीबा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों की मांगों पर जल्द पहल करने की अपील की है।

दोनों ने भावुक अंदाज में मुख्यमंत्री से छात्रों के साथ बातचीत करने और उनकी समस्याओं का समाधान निकालने का आग्रह किया है। रांची सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र नाथ महतो का अनशन शुक्रवार को 12वें दिन भी जारी है। विधानसभा घेराव के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के बावजूद उन्होंने अनशन खत्म नहीं किया है।

देवेंद्र नाथ महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से अपील करते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री जी, छात्रों की बात सुनिए। उनके साथ बैठिए, उनकी समस्याओं को समझिए और जल्द समाधान की पहल कीजिए।” उन्होंने कहा, ‘मैं रहूं या न रहूं, लोकतंत्र रहना चाहिए।''

देवेंद्र ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगें पूरी होने तक उनका संघर्ष और अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन केवल उनका व्यक्तिगत संघर्ष नहीं है, बल्कि बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों से जुड़ा मामला है।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से एक बार फिर आग्रह किया है कि उन्हें आंदोलन स्थल जयपाल सिंह स्टेडियम जाने की इजाजत दी जाए। देवेंद्र महतो के समर्थकों ने भी उन्हें अस्पताल से रिलीज करने की मांग की है।

वहीं, सदर अस्पताल में इलाजरत अनशनकारी छात्रा उम्मे हबीबा ने भी वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से भावुक अपील की। उन्होंने कहा, ''हम बेहद तकलीफ में हैं। हम सभी आपके ही बच्चे हैं। हमारी बातें सुनिए। हमें यकीन है कि आप बातचीत करेंगे तो हमारी समस्याओं का हल निकल आएगा।''

जयपाल सिंह स्टेडियम में अनशन पर बैठी हबीबा की तबीयत बीते मंगलवार को बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।(VR)

यह भी पढ़ें:

रांची: अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील,
विधानसभा मार्च के बीच छात्रों का सरकार पर हमला, कहा-'लॉलीपॉप देना बंद कीजिए'
logo
www.newsgram.in