सीएम मान का भाजपा पर निशाना, कहा- ईडी और सीबीआई के सहारे कर रहे चुनावी तैयारी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग विपक्षी दलों, खासकर आम आदमी पार्टी को परेशान करने के लिए कर रही है।
सीएम मान का भाजपा पर निशाना, कहा- ईडी और सीबीआई के सहारे कर रहे चुनावी तैयारी
सीएम मान का भाजपा पर निशाना, कहा- ईडी और सीबीआई के सहारे कर रहे चुनावी तैयारीIANS
Published on

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagvant Mann) ने शुक्रवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) (enforecement directorate) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग विपक्षी दलों, खासकर आम आदमी पार्टी को परेशान करने के लिए कर रही है। राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के चलते कार्रवाई की जा रही है। अगर भाजपा को पंजाब चुनाव की तैयारी करनी है तो जनता के बीच जाकर करें, न कि ईडी और सीबीआई के जरिये।

उन्होंने पंजाब में हाल ही में हुई ईडी की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ सांसदों और नेताओं के घरों पर छापेमारी की गई, जबकि वे केवल अपनी राजनीतिक भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या केवल किसी राजनीतिक दल से जुड़ने पर कोई व्यक्ति 'दागी' मान लिया जाता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया।

भगवंत मान ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा आगामी चुनावों, विशेषकर 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर इस तरह की कार्रवाइयां कर रही है। विपक्षी नेताओं पर छापे, नोटिस और जांच का दबाव बनाकर उन्हें डराने और चुनावी मुकाबले से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव जनता के मत से जीते जाने चाहिए, न कि एजेंसियों या दबाव की राजनीति के जरिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं का उपयोग भी राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां जनता अपनी पसंद की सरकार चुनती है, लेकिन पिछले कुछ समय से ऐसा माहौल बन रहा है जिसमें विपक्ष शासित राज्यों को विभिन्न तरीकों से परेशान किया जा रहा है। कभी फंडिंग रोककर, तो कभी राज्यपाल या अन्य संवैधानिक पदों के माध्यम से राज्यों के कामकाज में बाधा डाली जाती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गैर भाजपा शासित राज्यों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और उन पर केंद्रीय एजेंसियों (central agencies) का दबाव बढ़ाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी को विशेष रूप से इसलिए टारगेट किया जा रहा है, क्योंकि यह पार्टी तेजी से उभरी है और राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत विकल्प बन चुकी है। उनका दावा है कि कांग्रेस भी भाजपा से मिली हुई है और भाजपा नहीं चाहती कि कोई तीसरी मजबूत राष्ट्रीय पार्टी उभरे, इसलिए अन्य विपक्षी दलों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली शराब घोटाले जैसे मामलों में आप नेताओं के खिलाफ जांच की गई और कई वरिष्ठ नेताओं को जेल भेजा गया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, यह सब एक राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य विपक्ष को कमजोर करना है।

उन्होंने कहा कि देश की प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसे मुद्दे होने चाहिए, लेकिन वर्तमान राजनीति में ध्यान इन मुद्दों से हटकर जांच एजेंसियों और राजनीतिक टकराव पर केंद्रित हो गया है। इससे आम जनता के असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं।

भगवंत मान ने यह भी कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनकी पार्टी झुकने वाली नहीं है। आम आदमी पार्टी के नेता किसी भी दबाव से डरने वाले नहीं हैं और वे जनता के बीच अपनी बात रखते रहेंगे।

वहीं, पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मेरे परिसर में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एक कार्रवाई की गई है। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर, मैं एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा और मुझे विश्वास है कि सत्य की ही जीत होगी।"

[VT]

Also read:

सीएम मान का भाजपा पर निशाना, कहा- ईडी और सीबीआई के सहारे कर रहे चुनावी तैयारी
नए सोशल मीडिया मानदंड प्रवर्तन एजेंसियों को सशक्त बनाते हैं

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in