लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य मानसून सत्र में लेंगे शपथ

लोकसभा के चार नवनिर्वाचित सदस्य मंगलवार को मानसून सत्र के पहले दिन शपथ लेंगे।
लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य मानसून सत्र में लेंगे शपथ
लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्य मानसून सत्र में लेंगे शपथNirahua,Sinha,Mann (IANS)
Published on: 
Updated on: 
1 min read

लोकसभा के चार नवनिर्वाचित सदस्य मंगलवार को मानसून सत्र के पहले दिन शपथ लेंगे। इनमें पंजाब के संगरूर संसदीय क्षेत्र से सिमरनजीत सिंह मान, उत्तर प्रदेश के रामपुर संसदीय क्षेत्र से घनश्याम सिंह लोधी, आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और पश्चिम बंगाल के आसनसोल संसदीय क्षेत्र से शत्रुघ्न प्रसाद शामिल हैं। इन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की है।

सदन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान और केन्या के तीसरे राष्ट्रपति मवाई किबाकी को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेगा।

सदन में फैमिली कोर्ट्स (संशोधन) बिल, 2022 कानून मंत्री किरेन रिजिजू और जितेंद्र सिंह द इंडियन अंटार्कटिक बिल, 2022 पेश करेंगे।

(आईएएनएस/AV)

logo
www.newsgram.in