Election coverage announcement for Assembly Elections 2026 by NewsGram, featuring three smiling men from Puducherry, Keralam, and Assam on a background with faint crowds. Text includes date 9th April, 6 AM onwards. Hashtag: #ElectionsWithNewsGram
आज जनता जनार्दन अपनी उंगली पर लोकतंत्र की स्याही लगाकर एक नया इतिहास लिखने को तैयार है।

विधानसभा चुनाव 2026 LIVE : असम, केरल और पुडुचेरी में आज पहले चरण का होगा मतदान

असम, केरल और पुडुचेरी में पहले चरण की वोटिंग शुरू, दिग्गज नेताओं की साख दांव पर, युवाओं व महिलाओं की भागीदारी पर टिकी निगाहें

केरलम चुनाव 2026: लोगों का भरोसा हम पर, सीएम विजयन का बयान

केरलम चुनाव 2026 के बीच मतदान करने पहुंचे मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि झूठा प्रचार LDF को नहीं हरा सकता। हमें हमेशा लोगों पर भरोसा रहा है, और लोगों को हम पर भरोसा है। पिछले दस सालों से हम लोगों के साथ चले हैं, और यह सफ़र जारी रहना चाहिए। हम लोगों के साथ हैं, और लोग हमारे साथ हैं। सांप्रदायिक प्रचार हमें नहीं हरा सकता।

केरलम चुनाव 2026: अब तक 4.40% मतदान दर्ज

केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में अब तक 4.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

केरलम चुनाव 2026: वी. डी. सतीशन को जीत का पूरा विश्वास

केरलम में विधानसभा चुनाव चल रहा है। इसी बीच कांग्रेस नेता और राज्य के नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि UDF 100 से ज़्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापसी करेगा। मैं शुरू से ही यह बात कहता आ रहा हूँ, क्योंकि मैंने तीन महीनों में पूरे राज्य का चार बार दौरा किया है। मुझे रुझानों की जानकारी है।

पुडुचेरी चुनाव 2026: पर्व मुख्यमंत्री ने किया मतदान

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता वी. नारायणसामी ने VOC सरकारी स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

केरलम चुनाव 2026: राजीव चंद्रशेखर ने वोट करने की अपील की

केरल BJP के अध्यक्ष और नेमोम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये बहुत अहम चुनाव है। ख़ुशी है कि एक वोटर और एक उम्मीदवार के तौर पर मैं इसका हिस्सा हूँ। सबसे अपील करता हूँ कि आप अपना वोट डालें। अपने वोट को बदलाव का ज़रिया बनाएँ। BJP की वजह से ही कांग्रेस और CPM को विकास की बात करने पर मजबूर होना पड़ा है। इस चुनाव में BJP-NDA का मज़बूत प्रदर्शन राजनीतिक माहौल को बदल देगा और नेताओं को और ज़्यादा जवाबदेह बनाएगा।

असम चुनाव 2026: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने घर पर की पूजा-अर्चना

असम में मतदान चल रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने घर पर पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भगवान के आशीर्वाद और जनता के भरोसे को साथ लेकर, असम के एक उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ने के संकल्प के साथ।

केरलम चुनाव 2026: सीएम विजयन ने किया मतदान

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कन्नूर स्थित पिनाराई आरसी अमला बेसिक अपर प्राइमरी स्कूल में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान किया।

केरलम चुनाव 2026: NDA जीतेगी, जॉर्ज कुरियन का बयान

केंद्रीय मंत्री और कांजीरापल्ली से NDA उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन ने कहा कि केरल में NDA के लिए एक शानदार जनादेश की उम्मीद है, और हम लोगों से NDA के पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं।

पुडुचेरी चुनाव 2026: रोबोट 'नीला' ने मतदाताओं का स्वागत किया

एक रोबोट जिसके हाथ में फूलों से सजी थाली है
पुडुचेरी चुनाव 2026: रोबोट 'नीला' ने मतदाताओं का स्वागत किया X

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस दौरान VOC सरकारी स्कूल में वोट डालने आए मतदाताओं का 'नीला' नाम के एक रोबोट ने स्वागत किया। रोबोट के हाथों में एक थाली है, जिसपर फूल लगे हुए हैं और उस रोबोट ने हरी रंग रंग की साड़ी पहनी हुई है।

असम चुनाव 2026: पहली बार वोट करेंगे प्रशांत फुकन!

डिब्रूगढ़ से BJP उम्मीदवार प्रशांत फुकन मतदान करने पहुंचे और इस दौरान उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी भावना यह है कि 20 सालों में मैंने जीत हासिल की है, लेकिन मैंने कभी वोट नहीं डाला। लेकिन इस बार, कुछ देर बाद, यानि 10 मिनट के बाद मैं खुद को वोट करूंगा। ये मेरी सबसे बड़ी भावना है।

केरल के नेताप्रतिपक्ष ने डाला वोट

केरल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष और परावुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार वी.डी. सतीशन ने मतदान किया।

पीएम मोदी की युवाओं से अपील

केरल, असम और पुडुचेरी में चल रहे चुनाव के बीच पीएम मोदी का सन्देश आया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये लोगों से अपील की है कि वो 2026 के विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में वोट डालें। केरल के लिए उन्होंने कहा कि मतदान से लोकतांत्रिक भावना को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने महिलाओं और युवाओं से भी अपील की कि वो अपने मताधिकार का उपयोग करें।

केरल में भी वोटिंग शुरू, एक्टर मोहनलाल ने किया मतदान

केरल में भी वोटिंग शुरू हो चुकी है। अभिनेता मोहनलाल मतदान करने के लिए तिरुवनंतपुरम के मुदवनमुगल स्थित पोलिंग बूथ पहुंचे और मतदान किया।

असम में वोटिंग शुरू हुई

असम में मतदान शुरू हो चुका है। यहाँ दिसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ 115 और 116 पर मतदान करने के लिए लोग आने लगे हैं। साथ ही पूरे राज्य में भी वोटिंग शुरू हो चुकी है।

आज 9 अप्रैल 2026 की तारीख है, जो भारतीय राजनीति के लिए काफी अहम है। दक्षिण से लेकर पूर्वोत्तर तक के नेताओं के हाथ पांव फूले होंगे क्योंकि आज असम (Assam Election 2026), केरल (Kerala Election 2026) और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (Puducherry Election 2026) में चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। आज जनता जनार्दन अपनी उंगली पर लोकतंत्र की स्याही लगाकर एक नया इतिहास लिखने को तैयार है।

आज की वोटिंग सिर्फ सत्ता के गलियारों का रास्ता तय नहीं करेगी, बल्कि कई दिग्गजों की साख की परीक्षा भी लेगी। केरल की 140, असम की 126 और पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान चल रहा है और सुबह 7 बजे से ही पोलिंग बूथों पर कतारें लग चुकी हैं। कहीं बुजुर्ग अपने अनुभव का इस्तेमाल करने की चाहत में हैं, तो कहीं पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के चेहरे पर मुस्कान है। आज का यह दिन तय करेगा कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी। इसकी घोषणा 4 मई को हो भी जाएगी।  

वहीं, चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। गर्मी के मौसम को देखते हुए कई पोलिंग स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था भी की गई है। आप इस LIVE ब्लॉग में हमारे साथ शाम 6 बजे तक बने रह सकते हैं जहाँ आपको चुनाव (Assembly Election 2026 Updates) से जुड़ी ताजा अपडेट मिलती रहेगी। सटीक जानकारी के लिए आप पेज को रिफ्रेश करते रहें और हमारे साथ बने रहें।

logo
www.newsgram.in