पिनाराई विजयन और पत्नी की संपत्ति का खुलासा, इतने करोड़ के मालिक हैं केरल CM

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan Net Worth) ने जो हलफनामा दिया, उससे यह पता चला कि उनकी सम्पति कितनी है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की गंभीर मुद्रा में एक तस्वीर।
केरल के CM पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan Net Worth) करोड़ों के मालिक हैं। X
Published on
Updated on
3 min read
Summary
  • हलफनामे के अनुसार विजयन और उनकी पत्नी के पास कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।

  • विजयन के पास 43.35 लाख और उनकी पत्नी के पास 60.58 लाख रुपए जमा हैं, साथ ही दोनों के नाम पर जमीन और सोने के गहने भी हैं।

  • विजयन सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं, उनके खिलाफ 3 आपराधिक मामले लंबित हैं, लेकिन किसी में दोषी नहीं ठहराए गए हैं।

भारत में चुनाव का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी नेता अब जनता के बीच नज़र आएँगे और वादों की रेवड़िया बांटते दिखेंगे, आरोप-प्रत्यारोप लगाते नज़र आएँगे, कोई खुद को देश का रक्षक, तो कोई खुद को देश की मिट्टी का कर्ज चुकाने वाला बताएगा। इस समय हर पार्टी खुद को सबसे बेहतर बताने में जुटी है, लेकिन पुराने वादों और अधूरे कामों पर सवाल भी उठ रहे हैं।

राजनीतिक बयानबाजी का स्तर लगातार नीचे जाता दिख रहा है, जहां मुद्दों से ज्यादा व्यक्तिगत हमले हावी हो रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस चुनावी शोर में जनता के असली मुद्दे आखिर कहां खो जाते हैं। अब इसी बीच केरल में चुनाव से पहले एक बड़ी जानकरी निकलकर समाने आई है। पता चला है कि केरल के CM पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan Net Worth) करोड़ों के मालिक हैं। आइये समझते हैं पूरा मामला।

करोड़ों के मालिक हैं पिनाराई विजयन

अप्रैल में भारत में 5 राज्यों में चुनाव होने हैं। 9 अप्रैल को केरल, पुंडुचेरी और असम में चुनाव होने हैं जबकि 23 अप्रैल को तमिलनाडु और वेस्ट बंगाल में जबकि 29 अप्रैल को बंगाल में दूसरे चरण का चुनाव होगा। वहीं, 4 मई को इन चुनावों के नतीजे भी आ जाएंगे। इसी बीच केरल के मुख्यमंत्री धर्मदम विधानसभा क्षेत्र से 19 अप्रैल को नामांकन करने पहुंचे जहाँ से एक बात निकलकर सामने आई।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan Net Worth) ने जो हलफनामा दिया, उससे यह पता चला कि उनकी सम्पति कितनी है। हलफनामे के अनुसार, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनकी पत्नी कमला के पास कुल मिलाकर 1 करोड़ रुपए से अधिक की जमा राशि है।

पति-पत्नी के पास है इतनी राशि

केरल में 9 अप्रैल को 140 नए विधायकों को चुनने के लिए चुनाव होंगे। हलफनामे से पता चलता है कि विजयन (Pinarayi Vijayan Net Worth) के पास 43.35 लाख रुपए की जमा राशि है, जबकि कमला के पास 60.58 लाख रुपए की जमा राशि है। सीएम विजयन के पास 78 सेंट जमीन है, और कमला के पास ओंचियम में 17.5 सेंट जमीन है। उनके पास 10 सॉवरेन के सोने के गहने भी हैं। इस खुलासे में बताया गया है कि दोनों में से किसी पर भी कोई देनदारी नहीं है।

आपराधिक मामले भी हैं दर्ज

केरल के CM पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan Net Worth) ने जो हलफनामा दिया है, उसके मुताबिक उनके खिलाफ 3 आपराधिक मामले लंबित हैं, हालांकि उन्हें इनमें से किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे विजयन ने गुरुवार सुबह थलास्सेरी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर सचिन कृष्णा के सामने अपना नामांकन दाखिल किया। उनके साथ CPI (M) के वरिष्ठ नेता, जिनमें ई. पी. जयराजन, ए. एन. शमसीर और के. के. रागेश शामिल थे, मौजूद थे।

सातवीं बार लड़ रहे हैं चुनाव

आपको बता दें कि पिनाराई विजयन (Pinarayi Vijayan Net Worth) सातवीं बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जो उनके पांच दशकों से भी ज्यादा लंबे राजनीतिक सफर को दिखाता है। उन्होंने पहली बार 1970 में 25 साल की उम्र में कुथुपरम्बा से चुनावी मैदान में कदम रखा था, और तीन बार यह सीट जीती थी। बाद में उन्होंने एक बार पय्यानूर का प्रतिनिधित्व किया, जिसके बाद वे धर्मदम चले गए, जहाँ से अब वे लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

विजयन (Pinarayi Vijayan Net Worth) के लिए यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण भी है क्योंकि यह चुनाव तय करेगा कि उनकी राजनीतिक पकड़ कितनी है। उनकी उम्मीदवारी LDF के चुनावी अभियान का मुख्य केंद्र बनी हुई है; मुख्यमंत्री का लक्ष्य उस विधानसभा क्षेत्र में अपना समर्थन और मजबूत करना है, जो हाल के चुनावों में पार्टी का गढ़ रहा है। खैर, अब देखना होगा कि 4 मई को जब नतीजे आएँगे, तो पिनाराई विजयन की जीत होती है या नहीं और ये सब जनता के हाथ में है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की गंभीर मुद्रा में एक तस्वीर।
'The Kerala Story' देखकर युवती को हुआ एहसास, दर्ज कराया रेप और धर्मांतरण का केस

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in