शादी या साजिश? एक ही युवती ने रचाई 3 शादियां, तलाक के बदले हर पति से मांगे 70-70 लाख रुपये!

हाल ही में महाराष्ट्र से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक महिला ने तीन अलग-अलग पुरुषों से शादी की। इसके बाद महिला ने तीनों से तलाक लेने की बात कही और मुआवजे के तौर पर तीनों से 70-70 लाख रुपये की मांग करने लगी।
शादी का फ़ोटो, दूल्हा और दुल्हन
पाँच से छह साल का लंबा समय देने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से प्रेम विवाह कर लिया। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच आपसी मतभेद शुरू हो गए और लड़की ने पति से अलग होने का फैसला कर लिया। नव्या ने अपने पति से तलाक के बदले में 70 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम मांग ली। AI
Published on
Updated on
3 min read

प्रेम विवाह और आधुनिक शादियों के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहाँ एक महिला ने तीन अलग-अलग पुरुषों से शादी की। इसके बाद महिला ने तीनों से तलाक लेने की बात कही और मुआवजे के तौर पर तीनों से 70-70 लाख रुपये की मांग करने लगी। यह मामला जैसे ही सामने आया, आम जनता के बीच इसे लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की ने अपने भाई के साथ हुई धोखाधड़ी की पूरी कहानी बताया है। लड़की के अनुसार, उसके भाई को नव्या नाम की एक युवती से प्यार हो गया था। दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए पाँच से छह साल का लंबा समय दिया और फिर आपसी सहमति से प्रेम विवाह कर लिया।

शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच आपसी मतभेद शुरू हो गए और लड़की ने पति से अलग होने का फैसला कर लिया। नव्या ने अपने पति से तलाक के बदले में 70 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम मांग ली। इस मांग से लड़का बेहद चिंतित और परेशान हो गया।

इसके बाद पीड़ित लड़के ने अपने वकील से संपर्क किया और कानूनी सलाह ली। वकील ने उस लड़की की पृष्ठभूमि (बैकग्राउंड) का पता लगाने का सुझाव दिया। खोजबीन में जो सच सामने आया सामने निकलकर आया उसने सबके होश उड़ा दिए।

जाँच में पता चला कि उस लड़की ने पहले भी दो अन्य लड़कों से शादी कर रखी थी और अलग होने के बदले में उसने उनसे भी 70-70 लाख रुपये की रकम मांग रखी थी। जब तीनों पीड़ित लड़कों को इस बात की जानकारी हुई, तो उन्होंने आपस में मिलकर यह फैसला किया कि इस आरोपी लड़की के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद तीनों युवकों ने मिलकर उस लड़की के खिलाफ धोखाधड़ी की FIR दर्ज करा दी।

शादी के मामले में रहें सावधान

शादी-विवाह जैसे गंभीर मामलों में आजकल बहुत ज्यादा छानबीन करने की जरूरत है। लड़का पक्ष हो या लड़की पक्ष, दोनों को एक-दूसरे के बारे में अच्छे से जानने और परखने के बाद ही शादी के बंधन में बंधना चाहिए। विशेषकर सोशल मीडिया की दोस्ती के बाद शादी करने के मामलों में और भी अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।

कई बार ऐसा देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर लड़की की प्रोफाइल दिखाई देती है, लेकिन वास्तव में बाद में पता चलता है कि वह किसी खास 'हनीट्रैप' या ब्लैकमेलिंग गैंग से जुड़ा हुआ लड़का या गिरोह है। ऐसे मामलों में ब्लैकमेल करने के केस ज्यादा दिखाई पड़ते हैं, जिससे पीड़ित व्यक्ति मानसिक रूप से इतना परेशान हो जाता है कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर हो जाता है।

इसलिए शादी-विवाह के मामलों में हमेशा यह सलाह दी जाती है कि दोनों पक्षों के परिवार वालों को एक-दूसरे की पूरी पड़ताल कर लेनी चाहिए। पहले के जमाने में शादी-विवाह तय करते समय सात पुस्तों का पता लगा लिया जाता था। लेकिन आज के बढ़ते वैश्वीकरण, तकनीकी व्यवस्थाओं और भागदौड़ भरी जिंदगी में उलझा समाज इन पुरानी परंपराओं का पालन नहीं कर पाता है। यही मुख्य कारण है कि आज की शादियों में इतनी बड़ी समस्याएं और धोखाधड़ी देखने को मिल रही हैं, जिनसे हर किसी को सावधान रहने की सख्त जरूरत है।

यह भी पढ़ें :

शादी का फ़ोटो, दूल्हा और दुल्हन
अपर्णा से तलाक से लेकर जबरन वसूली करने तक...प्रतिक यादव के जीवन के 5 बड़े विवाद, रहस्य्मय तरीके से हुआ निधन !
logo
www.newsgram.in