नोएडा में दो जगहों पर आग का कहर, सेक्टर-52 और 74 में मची अफरा-तफरी

Noida fire breakout: एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और तेज आंधी-तूफान तथा बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं।
नोएडा में दो जगहों पर आग का कहर, सेक्टर-52 और 74 में मची अफरा-तफरी
नोएडा में दो जगहों पर आग का कहर, सेक्टर-52 और 74 में मची अफरा-तफरीians
Published on

Noida fire breakout: एक तरफ दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है और तेज आंधी-तूफान तथा बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी ओर आग लगने की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शुक्रवार को नोएडा में दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

पहली घटना नोएडा के सेक्टर-74 स्थित आईवी कंट्री सोसाइटी में सामने आई, जहां एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के अभियान में जुट गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग फ्लैट के अंदर लगी थी, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे आग को अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोका जा सका।

वहीं, दूसरी घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के सेक्टर-52 गिझोड़ स्थित शताब्दी विहार में हुई, जहां एक मकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि भवन के निचले हिस्से में एक रेस्टोरेंट संचालित होता है, जबकि ऊपरी मंजिलों पर पीजी (पेइंग गेस्ट) की व्यवस्था है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है, हालांकि अधिकारियों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फायर विभाग के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। घटना के समय भवन में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल दोनों घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। (MK)

नोएडा में दो जगहों पर आग का कहर, सेक्टर-52 और 74 में मची अफरा-तफरी
आर्मी कैंप के बाहर हुए धमाके की जांच के लिए एनआईटी की टीम जालंधर पहुंचेंगी

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in