मालेगांव में नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

महाराष्ट्र के मालेगांव में पैगम्बर इस्लाम और इस्लामी हस्तियों के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है।
मालेगांव में नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मालेगांव में नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोपIANS
Published on

महाराष्ट्र के मालेगांव में पैगम्बर इस्लाम और इस्लामी हस्तियों के संबंध में कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल इस्लाम के पदाधिकारियों द्वारा की गई शिकायत के आधार पर की गई है।

संगठन ने आरोप लगाया है कि नाजिया इलाही खान लंबे समय से मुस्लिम समुदाय और उसकी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ विवादित बयान देती रही हैं, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल इस्लाम, मालेगांव के प्रतिनिधि सूफी नुरुल अयन साबरी ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, "दो दिन पहले संगठन की ओर से देशभर में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था। मालेगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) को भी एक ज्ञापन देकर नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।"

सूफी नुरुल अयन साबरी के अनुसार, संगठन ने आरोप लगाया है कि नाजिया इलाही खान ने पैगम्बर इस्लाम, हजरत आयशा सिद्दीका और अन्य इस्लामी हस्तियों के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। इसके अलावा उन पर इस्लामिक त्योहारों और धार्मिक परंपराओं को लेकर भी विवादित बयान देने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए मालेगांव सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

साबरी ने कहा कि समुदाय में इस मुद्दे को लेकर गहरा रोष और नाराजगी है। उनका आरोप है कि नाजिया इलाही खान लगातार मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने वाले बयान देती रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कदम उठाएगी। वहीं, पुलिस की ओर से अभी तक मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

[PY]

मालेगांव में नाजिया इलाही खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी, श्रेया यादव नामक फेसबुक आईडी के खिलाफ FIR

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in