2023 में महाराष्ट्र को मिले 12 पद्म पुरस्कार(IANS)

2023 में महाराष्ट्र को मिले 12 पद्म पुरस्कार

(IANS)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

2023 में महाराष्ट्र को मिले 12 पद्म पुरस्कार

पुरस्कार इस वर्ष के अंत में एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
Published on

महाराष्ट्र (Maharashtra) ने 2023 के गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर पद्म पुरस्कारों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, एक आधिकारिक घोषणा के अनुसार राज्य को एक पद्म विभूषण, तीन पद्म भूषण और नौ पद्मश्री सहित 12 पुरस्कार मिले है। 71 वर्षीय प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले राज्य के एकमात्र व्यक्ति हैं।

उनके बाद उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, वैज्ञानिक दीपक धर और सदाबहार पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

पद्मश्री से सम्मानित नौ लोगों में अकासा एयर के संस्थापक दिवंगत निवेशक राकेश आर. झुनझुनवाला; अधिसूचित और विमुक्त जनजातियों पर आयोग के अध्यक्ष भीकू रामजी इदाते और कला के लिए एक प्रसिद्ध जादिपट्टी रंगभूमि (लोक रंगमंच) अभिनेता परशुराम के. खुने, शिक्षा व साहित्य के लिए रमेश पतंगे और प्रभाकर भानुदास, सामाजिक कार्य के लिए गजानन जगन्नाथ, बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन-थडानी और देश की पहली महिला कोरल संगीत संचालिका कूमी एन. वाडिया शामिल हैं।

2023 में महाराष्ट्र को मिले 12 पद्म पुरस्कार

(IANS)

टीवी की ये 5 अभिनेत्रियां 2023 में राज करने को तैयार, शहनाज गिल भी है शामिल

पुरस्कार इस वर्ष के अंत में एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

गौरतलब है कि 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इसमें छह पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

पद्म पुरस्कार पाने वालों में दो विदेशी, सात मरणोपरांत व 19 महिलाएं हैं।

आईएएनएस/PT

logo
www.newsgram.in