पटना : खान सर के कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग के बाद बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा

Khan Sir: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पटना : Khan Sir के कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग के बाद बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा
पटना : Khan Sir के कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग के बाद बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षाians
Published on

Khan Sir: बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, 2 जून की रात को मुसल्लहपुर थाना क्षेत्र में स्थित कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग की घटना हुई, जिसमें गार्ड के साथ मारपीट भी की गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई।

घटना के बाद खान सर (Khan Sir) ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने कोचिंग सेंटर के गार्ड के साथ मारपीट की, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने कहा कि संस्था में कम फीस पर शिक्षा देने को लेकर कुछ लोग नाराज हैं और इसी कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा, "हम हमेशा बच्चों की भलाई के लिए काम करते हैं, लेकिन कुछ असभ्य लोग यहां आए और हमारे स्टाफ के साथ मारपीट की।"

घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब खान सर (Khan Sir) के संस्थान के आसपास किसी आपराधिक घटना की चर्चा हुई हो। इससे पहले 10 मई 2019 को उनके कोचिंग सेंटर को निशाना बनाकर देसी बम से हमला किया गया था। उस समय सुबह करीब 10 बजे कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान जीएस रिसर्च सेंटर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने लगातार दो देसी बम फेंके थे।

उस हमले में कोचिंग संस्थान के कार्यालय के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा था, हालांकि उस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी। (MK)

पटना : Khan Sir के कोचिंग सेंटर के पास फायरिंग के बाद बढ़ाई गई पुलिस सुरक्षा
पटना में खान सर के कैंपस के पास फायरिंग, मौके पर पहुंची पुलिस

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in