

AI generated summary, newsroom reviewed
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में करारी शिकस्त दी थी। चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा था अरविन्द केजरीवाल का शीश महल। अरविन्द केजरीवाल को भाजपा ने इस मुद्दे पर जबरदस्त तरीके से घेरा था। इतने समय बीत जाने के बाद लोगों को लगा कि शीश महल का मुद्दा अब दबा दिया जाएगा। लेकिन मंत्री प्रवेश वर्मा ने अभी तक केजरीवाल का पीछा नहीं छोड़ा है। प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो साझा करते हुए बताने का प्रयास किया है कि अरविंद केजरीवाल ने जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है।
6, फ्लैगस्टाफ रोड के पास में एक बंगला है। यह बंगाल सीएम आवास है जहां दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल रहते थे। केजरीवाल जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने इस बंगले का नवीनीकरण (Renewal) कराया। उनके ऊपर आरोप है उन्होंने जनता के पैसों का गलत इस्तेमाल किया। सीएम आवास को शीश महल में तब्दील कर दिया गया। साल 2025 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के लिए यह बंगला सही साबित नहीं हुआ। भाजपा ने इस बंगले का नाम लेकर चुनाव में जबरदस्त सफलता हासिल की।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने अब अचानक इस शीश महल में कदम रखा। 26 मार्च 2026 को एक वीडियो साझा करते हुए प्रवेश वर्मा ने बताया कि शीश महल में चाय पीने के लिए जो कप हैं वो बेल्जियम से मंगाए गए हैं। उन्होंने अनुमान लगाकर बताया कि लगभग 1.5 करोड़ रुपए खर्च किये गए थे। इस महल में जो बेडरूम है उसमें वियतनाम का मार्बल लगाया गया है। इसके आगे प्रवेश वर्मा बताते हैं कि दो लाख रुपए की टॉयलेट शीट लगाई गई थी।
बाथरूम से लेकर चेंजिंग रूम तक हर जगह एसी (AC) लगाया गया है। महल के दूसरे हिस्से में आराम करने के लिए जो बेड लगाए गए हैं उनकी कीमत लगभग 34 लाख रुपए बताई गई है। दूसरी डायनिंग रूम में 49 लाख रुपए की कार्पेट लगाई गई है। रूम में ही 30 लाख रुपए का स्पीकर लगाया गया है। कमरे में 95 लाख के परदे लगाए गए हैं जो रिमोट से खुलते और बंद होते हैं। वहीं बिजली बिल लगभग 5 लाख रुपए एक महीने में आता था। प्रवेश वर्मा ने कहा है कि इस घर की कीमत लगभग 80 करोड़ है जिसमें केजरीवाल के परिवार सहित कुल 6 लोग रहते थे। व्यायाम करने के लिए जो डंबल मंगाया गया था वह अमेरिका से मंगाया गया था।
यह भी पढ़ें : विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के बावजूद बिहार के सीएम बने रहेंगे नीतीश कुमार, जानें कैसे?
कैग की रिपोर्ट दिल्ली विधानसभा में जब आया तो दिल्ली के शीश महल को लेकर चर्चा तेज हो गई। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि सीएम आवास के नवीनीकरण में 8 करोड़ का अनुमान बताया गया था लेकिन काम पूरा होने में लगभग 33.66 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे जुड़े फंड का गलत इस्तेमाल हुआ है।
केजरीवाल को इस मामले पर लगातार घेरने की कोशिश हो रही है। एक तरफ केजरीवाल गुजरात विधानसभा पर ध्यान लगाकर बैठे हैं तो दूसरी तरफ भाजपा की तरफ से उनकी पिछली खामियों को उजागर किया जा रहा है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि केजरीवाल ने जनता के पैसों का गलत इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा है कि जब जनता कोविद महामारी में तमाम समस्याओं से जूझ रही थी तो अरविन्द केजरीवाल अपने शीश महल को तैयार करने में लगे हुए थे।
यह भी देखें :