सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद से देंगे इस्तीफा, दोपहर 3 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित

कर्नाटक कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि सीएम सिद्दारमैया आज तीन बजे अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने इसकी पुष्टि की है।
सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद से देंगे इस्तीफा, दोपहर 3 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित
सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद से देंगे इस्तीफा, दोपहर 3 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधितians
Published on

कर्नाटक कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच यह स्पष्ट हो गया है कि सीएम सिद्दारमैया आज तीन बजे अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने इसकी पुष्टि की है।

नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच सीएम सिद्दारमैया के सरकारी आवास कावेरी पर सुबह ब्रेकफास्ट मीटिंग में डीके शिवकुमार पहुंचे थे। इसी बैठक में एचके पाटिल भी शामिल थे। कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ सिद्धारमैया के करीबी कई विधायक भी इस बैठक में शामिल हुए। इस दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को गले लगाकर यह सन्देश देने की कोशिश की कि पार्टी के अंदर के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है

बैठक के बाद कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मुख्यमंत्री सिद्दारमैया 3 बजे इस्तीफा देंगे। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि हम डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाएंगे।"

मुख्यमंत्री कार्यालय की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दोपहर 2:30 बजे लोक भवन का दौरा करेंगे। इसके बाद वह दोपहर 3 बजे अपने दूसरे आधिकारिक आवास ‘कृष्णा’ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।”

इससे पहले सिद्दारमैया और डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया गया था। यहां पार्टी आलाकमान के साथ चली लंबी बैठक के बाद ही सीएम को लेकर फैसला हो गया था, लेकिन आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया था, तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कर्नाटक में इस बार 'पावर ट्रांसफर' होने वाला है।

सिद्धारमैया के समर्थक उनके इस्तीफे से संतुष्ट नहीं थे, वहीं डीके शिवकुमार के समर्थक पहले से ही जश्न मनाने में लगे हुए थे।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सिद्दारमैया दिल्ली में मंत्रिमंडल फेरबदल और शिवकुमार की जगह नए केपीसीसी अध्यक्ष की नियुक्ति का प्रस्ताव लेकर गए थे। हालांकि सूत्रों का दावा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सिद्दारमैया से साफ कहा कि वे बिना किसी नई बातचीत के सत्ता हस्तांतरण को सुचारू रूप से पूरा करें।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और के.सी. वेणुगोपाल ने भी सिद्दारमैया को यह कहकर मनाया कि राहुल गांधी ने उन्हें दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया और अब पार्टी के फैसले का सम्मान करने की बारी उनकी है। (MK)

सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम पद से देंगे इस्तीफा, दोपहर 3 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित
कर्नाटक: इस मंत्री के करीबी अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, ₹14.38 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति जब्त

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in