भारत-नेपाल बॉर्डर पर चांदी की तस्करी में जयपुर का शख्स गिरफ्तार, एसएसबी ने की कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा (सोनौली बॉर्डर) पर चेकिंग के दौरान एसएसबी की 22वीं बटालियन को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
भारत-नेपाल बॉर्डर पर चांदी की तस्करी में जयपुर का शख्स गिरफ्तार, एसएसबी ने की कार्रवाई
भारत-नेपाल बॉर्डर पर चांदी की तस्करी में जयपुर का शख्स गिरफ्तार, एसएसबी ने की कार्रवाईIANS
Published on

भारत-नेपाल सीमा (सोनौली बॉर्डर) पर चेकिंग के दौरान एसएसबी की 22वीं बटालियन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसबी ने अवैध चांदी के साथ राजस्थान के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

एसएसबी की ओर से रूटीन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान आरोपी को अवैध चांदी के साथ पकड़ा गया। आरोपी के पास से 500 ग्राम चांदी के छोटे दाने (सिल्वर ग्रैन्यूल्स) बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी जयपुर (राजस्थान) का रहने वाला है। वह अवैध तरीके से चांदी काठमांडू (नेपाल) ले जा रहा था। नेपाल में चांदी की कीमत में तकरीबन 20 हजार रुपए प्रति किलोग्राम का अंतर है।

एसएसबी की ओर से जब्त की गई चांदी और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम ऑफिस को सौंप दिया गया है। जब्त चांदी और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस नौतनवा को सौंपा गया।

इससे पहले 3 जून को भी एसएसबी की ओर से बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से भारत में घुसते हुए एक्सपायर्ड वीजा के साथ बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 36 वर्षीय मोहम्मद मुक्तर हुसैन के रूप में हुई थी। वह बांग्लादेश के ढाका जिले के नवाबगंज स्थित मदनमोहनपुर का था। एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने उसे रानीडांगा स्थित बीआईटी चेक पोस्ट पर पुराने पुल (ओल्ड ब्रिज) से भारत में प्रवेश करते समय पकड़ा।

एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान हुसैन ने अपना बांग्लादेशी पासपोर्ट दिखाया, जिसमें लगा भारतीय वीजा समाप्त हो चुका था। जांच में पता चला कि वह 30 अगस्त 2023 को हरिदासपुर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के जरिए भारत आया था। उसका वीजा 23 सितंबर 2023 को समाप्त हो गया था, लेकिन इसके बावजूद वह कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में रह रहा था।

[PY]

भारत-नेपाल बॉर्डर पर चांदी की तस्करी में जयपुर का शख्स गिरफ्तार, एसएसबी ने की कार्रवाई
भरोसेमंद दोस्त India के साथ संबंध मजबूत करना चाह रहा है Nepal

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in