ईरान में भारतीयों को दूतावास की सलाह, 48 घंटे तक सुरक्षित जगह पर रहें

पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और इजरायल के हमलों के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अगले 48 घंटे तक बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
48 Hour Advisory
48 Hour AdvisoryIANS
Published on

पश्चिम एशिया में बिगड़ते (west asia conflict) हालात, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी और इजरायल के हमलों के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अगले 48 घंटे तक बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

इसमें कहा गया, " पिछली एडवाइजरी को जारी रखते हुए, जो भारतीय नागरिक अभी भी ईरान में हैं, उन्हें अगले 48 घंटों तक वहीं रहने की सलाह दी जाती है। सभी से अपील की जाती है कि बिजली, सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर जाने से बचें, घर के अंदर रहें, और हाईवे पर किसी भी मूवमेंट के लिए दूतावास से पूरी तरह से संपर्क साधें।"

"इसके साथ ही एडवाइजरी में दूतावास (advisory & embassy) की ओर से उपलब्ध कराए किराए के होटलों में रहने वालों को भी भीतर ही रहने की सलाह दी जाती है और साइट पर मौजूद दूतावास टीम से नियमित संपर्क में बनाए रखने की अपील की जाती है।"

दूतावास ने अनुरोध किया है कि आधिकारिक अपडेट्स पर करीब से नजर रखें और सहायता के लिए मोबाइल नंबर-+989128109115; +989128109102, +989128109109;+989932179359 पर संपर्क कर सकते हैं। एंबेसी के अनुसार ये नंबर चालू रहेंगे।

इससे पहले भी भारत सरकार अपने नागरिकों को सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर ईरान छोड़ने की सलाह दे चुकी है।

ये एडवाइजरी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात (अमेरिकी समयानुसार) ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी के बाद जारी की है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा, "आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब वहां सत्ता पूरी तरह बदल चुकी है, जहां कुछ अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग मौजूद हैं। कौन जानता है कि शायद कुछ बहुत शानदार हो जाए?"

ट्रंप ने दावा किया कि मंगलवार रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पल के गवाह बनेंगे। 47 सालों की ज्यादती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईश्वर ईरान के लोगों की रक्षा करे।

[VT]

Also read:

48 Hour Advisory
1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in