INS Vikramaditya में लगी आग

कर्नाटक के कारवार में विमानवाहक पोत INS Vikramaditya में आग लग गई।
INS विक्रमादित्य में लगी आग
INS विक्रमादित्य में लगी आगINS Vikramaditya (IANS)
Published on
Updated on
1 min read

कर्नाटक के कारवार में विमानवाहक पोत INS Vikramaditya में आग लग गई। अधिकारियों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। यह घटना विमानवाहक पोत का समुद्री ट्रायल के दौरान हुई।

आग को देखते हुए, जहाज के चालक दल ने तुरंत जहाज की अग्निशमन प्रणालियों का उपयोग करके अग्निशमन अभियान शुरू किया और आग पर काबू पा लिया गया।

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भारतीय नौसेना ने घटना की जांच के लिए एक बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया है।

आग के कारण या जहाज को हुए नुकसान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

(आईएएनएस/AV)

logo
www.newsgram.in