हावड़ा जिले में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

कोलकाता के डोमजुर में 7 साल की बच्ची का कथित अपहरण और दुष्कर्म, पुलिस ने मामले की जानकारी दी।
एक बच्ची और एक आदमी की हाथों की छाया दिखाई दे रही है।
कोलकाता के डोमजुर में 7 साल की बच्ची का कथित अपहरण और दुष्कर्म|IANS
Author:
Published on: 
Updated on: 
1 min read

जानकारी के अनुसार, इलाके में स्थानीय पंचायत की तरफ से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इससे बाहर से काफी मजदूर आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी काम पर लगे एक मजदूर ने पहले बच्ची को छेड़ा, फिर उसे जबरन एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

एक स्थानीय व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि बच्ची के परिजन ने रात आठ बजे फोन करके बताया कि ऐसा कुछ हो गया है। बच्ची को पहले छेड़ा गया और फिर दुष्कर्म किया गया। उस मजदूर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें थीं।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भड़क गए। परिवार वाले पुलिस को बुलाने में हिचकिचा रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने खुद पुलिस को फोन किया। मगर पुलिस ने आने में काफी देर कर दी। तब तक हालात हाथ से निकल चुके थे। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए, प्रदर्शन करने लगे। गुस्से में आकर भीड़ ने चार छोटी मैटाडोर वैन और एक मोटरसाइकिल में तोड़-फोड़ किया। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को भी बुलाना पड़ा।

अब तक मुख्य आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवार को औपचारिक शिकायत देनी होगी, तभी केस आगे बढ़ेगा। फिर भी स्थानीय लोगों की मौखिक शिकायत पर वे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

हावड़ा (Howrah) रूरल पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि परिवार को शिकायत दर्ज करानी चाहिए, लेकिन हमने आरोपी की सर्च शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।

[AK]

एक बच्ची और एक आदमी की हाथों की छाया दिखाई दे रही है।
बिहार: कैमूर जिले में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी फरार
logo
www.newsgram.in