फीफा विश्व कप फाइनल के लिए मणिपुर और मिजोरम में स्कूलों की छुट्टी, छात्रों को मैच देखने का मौका

Fifa World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर पूर्वोत्तर भारत में फुटबॉल के जबरदस्त जुनून को देखते हुए मणिपुर और मिजोरम सरकारों ने सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।
फीफा विश्व कप फाइनल के लिए मणिपुर और मिजोरम में स्कूलों की छुट्टी, छात्रों को मैच देखने का मौका
फीफा विश्व कप फाइनल के लिए मणिपुर और मिजोरम में स्कूलों की छुट्टी, छात्रों को मैच देखने का मौकाians
Published on

Fifa World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर पूर्वोत्तर भारत में फुटबॉल के जबरदस्त जुनून को देखते हुए मणिपुर और मिजोरम सरकारों ने सोमवार को शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। दोनों राज्यों ने यह फैसला छात्रों को फाइनल मुकाबला देखने का अवसर देने के लिए लिया है।

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला स्पेन और अर्जेंटीना के बीच अमेरिका के न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्थित मेटलाइफ स्टेडियम में रविवार रात (स्थानीय समय) खेला जाएगा। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण सोमवार तड़के 12:30 बजे (आईएसटी) से होगा।

मणिपुर के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। इसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से संबद्ध सभी स्कूलों के साथ-साथ सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं अन्य उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं।

मिजोरम सरकार ने भी सोमवार को सभी स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में पूर्ण अवकाश घोषित किया है। वहीं, बैंकों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय दिन के पहले हिस्से में बंद रहेंगे और दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं पहले की तरह निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

मिजोरम सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत में मैच आधी रात के बाद होने के कारण और लोगों में फाइनल को लेकर भारी उत्साह को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मिजोरम में फुटबॉल सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के दौरान बड़ी संख्या में लोग सामूहिक रूप से मैच देखते हैं।

गौरतलब है कि मणिपुर और मिजोरम दोनों राज्यों ने देश को कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर दिए हैं। फुटबॉल प्रेमियों ने दोनों राज्य सरकारों के इस फैसले का स्वागत किया है।

फीफा विश्व कप फाइनल के लिए मणिपुर और मिजोरम में स्कूलों की छुट्टी, छात्रों को मैच देखने का मौका
Women T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in