ब्रिक्स समिट-2026 के लिए तैयारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक, लिखा-समय पर काम पूरा करने पर जोर

आगामी ब्रिक्स समिट 2026 के लिए तैयारियों पर समीक्षा बैठक की गई। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।
ब्रिक्स समिट-2026 के लिए तैयारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक, लिखा-समय पर काम पूरा करने पर जोर
ब्रिक्स समिट-2026 के लिए तैयारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक, लिखा-समय पर काम पूरा करने पर जोरIANS
Published on

आगामी ब्रिक्स समिट 2026 के लिए तैयारियों पर समीक्षा बैठक की गई। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की ओर से इसकी जानकारी दी गई है।

उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया, "आगामी ब्रिक्स समिट 2026 के लिए दिल्ली की तैयारियों पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय विजन और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, समिट के लिए दिल्ली को चुने जाने के महत्व और सभी स्तरों पर अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और समय पर काम पूरा करने पर जोर दिया।"

उन्होंने आगे लिखा, "सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वे मुख्य जगहों और आने-जाने के रास्तों पर सुचारू ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था, शहर के रखरखाव और आपातकालीन चिकित्सा तैयारियों को सुनिश्चित करें। 'अतिथि देवो भव:' की हमारी सदियों पुरानी परंपरा के अनुरूप, दिल्ली आने वाले सभी प्रतिनिधियों का व्यवस्थित, सुरक्षित और गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।"

भारत, 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अगुवाई करेगा। यह सम्मेलन नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। भारत चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करने वाला है। ब्रिक्स बैठक में इस बार प्रमुख विषय आर्थिक सहयोग, वैश्विक शासन सुधार, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और सतत विकास हैं।

बता दें कि 15 अगस्त को नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) के अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने एनडीएमसी टीम से आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए उसी प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और तैयारी के साथ तैयार रहने का आह्वान किया था।

18 अगस्त को मुंबई में ब्राजील के कॉन्सल जनरल, जोस मौरो दा फोंसेका कोस्टा कौटो ने कहा था, "मुझे लगता है कि ब्रिक्स देशों के शीर्ष सरकारी अधिकारियों के बीच होने वाली इस नियमित बैठक की सबसे दिलचस्प बात यह है कि हमें यूरोपीय या पश्चिमी देशों के दखल के बिना आपस में निजी तौर पर मिलने का मौका मिलता है।"

कोस्टा कौटो ने कहा था, "इससे हम दुनिया को बेहतर बनाने, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के कामकाज को सुधारने, अपने जंगलों और जल-संसाधनों को बचाने और हम विकासशील देशों के बीच व्यापार को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर दिलचस्प विचार साझा कर सकते हैं।"(VR)

यह भी पढ़ें:

ब्रिक्स समिट-2026 के लिए तैयारियों पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने की समीक्षा बैठक, लिखा-समय पर काम पूरा करने पर जोर
वित्त मंत्री सीतारमण आज ब्रिक्स सम्मेलन के लिए जयपुर में; वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों के साथ वैश्विक आर्थिक चुनौतियों पर होगा मंथन

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in