दिल्ली की जनता के साथ चीटिंग! डबल इंजन सरकार के 1 साल पूरे, लेकिन रेखा गुप्ता ने इन 5 वादों को अब तक नहीं किया पूरा

रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बने एक साल हो गए हैं। चुनाव के समय जनता से जो वादे किए गए, उन वादों को रेखा गुप्ता ने अभी तक पूरा नहीं किया है।
एक तरफ नरेंद्र  मोदी  और दूसरी तरफ रेखा गुप्ता।
रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बने एक साल हो गए हैं। चुनाव के समय जनता से जो वादे किए गए, उन वादों को रेखा गुप्ता ने अभी तक पूरा नहीं किया है। X
Reviewed By :
Published on
Updated on
3 min read
Summary
  • दिल्ली में भाजपा सरकार के पाँच साल पूरे होने और रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बने एक साल हो जाने के बावजूद महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता, ₹500 एलपीजी सिलेंडर, गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 और छात्रों को शिक्षा सहायता जैसे प्रमुख चुनावी वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं।

  • चुनाव के समय किए गए सामाजिक और आर्थिक वादों के लागू न होने से महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और जरूरतमंद छात्रों में नाराज़गी है।

  • भाजपा ने चुनाव में तीन साल में यमुना को साफ करने और रिवर फ्रंट बनाने का वादा किया था, लेकिन एक साल बाद भी हालात जस के तस हैं

दिल्ली में भाजपा सरकार बने हुए एक साल हो गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते एक साल में अपने बयानों से सबका ध्यान दिल्ली की तरफ खींचा था। दिल्ली विधान सभा में पक्ष और विपक्ष की तकरार होती रहती है। रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बने एक साल हो गए हैं। चुनाव के समय जनता से जो वादे किए गए, उन वादों को रेखा गुप्ता ने अभी तक पूरा नहीं किया है। भाजपा ने बहुत सारे वादे दिल्ली चुनाव में जनता से किया था। यहाँ मुख्य पाँच वादों की चर्चा की जा रही है जिसे भाजपा की रेखा गुप्ता ने पूरा नहीं किया।

वादे जो रह गए अधूरे

महिलाओं से किया वादा अभी अधूरा 

दिल्ली विधानसभा चुनाव मे भाजपा (BJP) ने महिलाओं से वादा किया था कि हर गरीब महिला को हर महीने 2500 रुपए दिया जाएगा। दिल्ली की महिलाएं अभी तक इंतजार में हैं। चुनाव बीते एक साल हो गए लेकिन भाजपा की रेखा गुप्ता ने अभी तक महिलाओं की सुध नहीं ली है। 

एलपीजी का वादा अधूरा 

दिल्ली (Delhi) में महिलाओं के वोट को अपनी तरफ खींचने के लिए भाजपा की तरफ से यह वादा किया गया था कि गैस सिलेंडर का दाम दिल्ली में 500 रुपए किया जाएगा। अभी गैस सिलेंडर का दाम बढ़ा हुआ है। दिल्ली के लोग अभी तक इंतजार कर रहे हैं कि सिलेंडर का दाम भाजपा सरकार में कब 500 रुपए होगा? 

गर्भवती महिलाओं को भी मिल रहा धोखा 

दिल्ली भाजपा ने गर्भवती महिलाओ के लिए वादा किया था कि हर गर्भवती महिला को 21 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। अभी तक भाजपा ने इस वादे को ठंडे बस्ते में डाल रखा है। दिल्ली की महिलाओं को इस बात की काफी शिकायत है कि अगर वादा पूरा नहीं करना था, तो इस तरीके के लुभावने वादे क्यों किए गए। जनता के साथ राजनीतिक पार्टियां कब तक इस तरीके के झूठे वादे करके चुनाव में वोट के साथ खिलवाड़ करती रहेंगी। 

छात्रों से वादा अभी अधूरा 

दिल्ली विधानसभा (Delhi Legislative Assembly) चुनाव में भाजपा ने ये वादा किया था कि जरुरतमन्द छात्रों को KG से लेकर PG तक की पढ़ाई हेतु 15 हजार रुपए दिया जाएगा। छात्रों के साथ किया गया यह वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है। अभी तक दिल्ली सरकार का ध्यान दिल्ली के गरीब होनहार छात्रों की तरफ नहीं गया है। जनता अभी भी सरकार की तरफ देख रही है। 

यमुना नदी से वादा अभी अधूरा  

साल 2025 के दिल्ली विधनसभा चुनाव में भाजपा ने यमुना नदी को एक प्रमुख मुद्दा बनाया था। भाजपा ने वादा किया था कि यमुना नदी (Yamuna River) को मात्र 3 साल के अंदर साफ किया जाएगा। यमुना रिवर फ्रन्ट बनाया जाएगा, जो कि साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर होगा। रिवर फ्रंट की बात छोड़ दीजिए अभी तक यमुना नदी के पानी में दशमलव एक प्रतिशत भी बदलाव नहीं हुआ है। नदी की सफाई को लेकर रेखा गुप्ता ने बाद में बयान दिया कि कम से कम दस साल नदी को साफ करने में लगेंगे। यह बात रेखा गुप्ता ने चुनाव जीतने के बाद बोली। चुनाव के दौरान भाजपा ने कहा था कि 3 साल में नदी को साफ कर दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें :सिर्फ हाल ही में नहीं, पहले भी राहुल गाँधी को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी, लिस्ट में मोदी के करीबी नेता का नाम भी शामिल!

बता दें इसके पहले आम आदमी पार्टी ने भी दिल्ली वालों से ये वादा किया था कि यमुना नदी को साफ कर दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी (AAP) ने यह मुद्दा अपने चुनाव में जमकर उठाया था। आम आदमी पार्टी की सरकार ने भी अपने इस वादे को अभी तक पूरा नहीं किया। फिलहाल आम आदमी पार्टी दिल्ली की राजनीति में हाशिये पर जा चुकी  है। 

भाजपा ने अपने बहुत सारे वादे अभी पूरे नहीं किए हैं। अगले 4 साल में भाजपा अपने वादों को पूरा करती है या नहीं इसका इंतजार रहेगा। भाजपा (BJP) अपने अन्य राज्यों के ट्रैक रिकार्ड को दिखाकर दिल्ली विधान सभा चुनाव में उतरी थी। अन्य भाजपा शासित राज्यों को देखा जाए तो वहाँ भी भाजपा अपने वादों को पूरा नहीं कर सकी है। अब देखना यह है कि दिल्ली में भाजपा द्वारा वादे पूरे किए जाएंगे या दिल्ली का भी हाल भाजपा शासित अन्य राज्यों जैसा होगा। 

एक तरफ नरेंद्र  मोदी  और दूसरी तरफ रेखा गुप्ता।
मऊ में BJP नेताओं की दबंगई! रेप पीड़िता पर 3 नेताओं द्वारा केस वापस लेने का दबाव

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in