

AI generated summary, newsroom reviewed
Jor Bagh Fire Accident: देश की राजधानी दिल्ली इस समय जल रही है। सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन इतना उग्र हो गया कि पुलिस को मजबूरन लाठी चार्ज करना पड़ा। इसमें कई पुलिस वाले घायल हुए और कई छात्र भी। उम्मीद थी कि मंगलवार को दिल्ली से कोई शुभ खबर आएगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन है, जोर बाघ जो लुटियंस दिल्ली के पास है। यही एक जगह है जिसे बीके दत्त कॉलोनी कहते हैं। इस जगह से सुबह-सुबह एक बड़ी दर्दनाक खबर सामने आई। क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।
मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे जोर बाघ (Jor Bagh Fire Accident) स्तिथ बीके दत्त कॉलोनी में भीषण आग लग गई। भीषण आग की वजह AC का ब्लास्ट होना बताया जा रहा है। जैसे ही ये घटना घटी, स्थानीय लोगों ने फायर बिग्रेड और पुलिस को तुरंत सूचना दी।
फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। अंदर जो लोग फंसे थे, उन्हें भी आग तो बुझ गई लेकिन मौजूदा ख़बरों के मुताबिक घर के भीतर 3 लोग मौजूद थे, लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि बीके दत्त कॉलोनी स्थित चावला स्वीट्स के सामने एक इमारत की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमे एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल थीं। मौके पर मौजूद Newsgram के पत्रकार प्रदीप यादव ने ये जानकारी दी। दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 10:21 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर 11:10 बजे तक आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें घटना की जांच कर रही हैं।