दिल्ली: केशव पुरम इलाके में एक घर में लगी आग, पांच लोग झुलसे

दिल्ली के केशव पुरम थाना इलाके में एक मकान में आग लगने से दहशत फैल गई। इस घटना में 5 लोगों को घायल होने की सूचना है। मौके पर तीन दमकल गाड़ियां और केशव पुरम पुलिस स्टेशन की टीमें पहुंचीं, जिन्होंने आग बुझाने की कोशिश की।
 दमकल गाड़ियां
दिल्ली के केशव पुरम थाना इलाके में एक मकान में आग लगने से दहशत फैल गई। इस घटना में 5 लोगों को घायल होने की सूचना है।IANS
Author:
Published on
Updated on
2 min read

दिल्ली के केशव पुरम थाना इलाके में एक मकान में आग लगने से दहशत फैल गई। इस घटना में 5 लोगों को घायल होने की सूचना है। मौके पर तीन दमकल गाड़ियां और केशव पुरम पुलिस स्टेशन की टीमें पहुंचीं, जिन्होंने आग बुझाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, यह घटना केशव पुरम थाना इलाके के त्रिनगर अनाज मंडी के पास हुई। मकान में सुबह करीब 7 बजे आग लगी। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 7:10 बजे तीसरी मंजिल पर स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं। केशव पुरम पुलिस स्टेशन की टीमें और एक एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर भेजी गई। बताया गया कि आग पूरे मकान में फैल गई और इस दौरान 5 लोग झुलस गए।

पुलिस और एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने के बाद सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। ज्ञात हो कि राजधानी दिल्ली में पिछलों आग लगने की घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हुई थी। 18 मार्च को दिल्ली के पालम इलाके में एक इमारत में आग लगी थी। यह इमारत राजेंद्र कश्यप की थी, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़े और कॉस्मेटिक का शोरूम था। दूसरी-तीसरी मंजिल पर परिवार रहता था। मरने वालों में तीन बच्चियां भी शामिल थीं। वहीं, 24 मार्च को बवाना सेक्टर-2 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लाईवुड गोदाम में आग लगी थी।

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) को सुबह करीब 3:55 बजे मिली थी, जिसके बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया था। कुल 17 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला था। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी।

[PY]

 दमकल गाड़ियां
दिल्ली के पालम में चार मंजिला इमारत में लगी आग, 25 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in