चंद्रनाथ की मां ने कहा, भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार में भूमिका निभाने के कारण की गई मेरे बेटे की हत्या

भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला? सुवेंदु अधिकारी के करीबी चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या, मां ने टीएमसी नेताओं के भड़काऊ बयानों को ठहराया जिम्मेदार
चंद्रनाथ की मां ने कहा, भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार में भूमिका निभाने के कारण की गई मेरे बेटे की हत्या
चंद्रनाथ की मां ने कहा, भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार में भूमिका निभाने के कारण की गई मेरे बेटे की हत्याians
Published on

कई वर्षों तक सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की मां हासी रानी रथ ने गुरुवार को दावा किया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर विधानसभा सीट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सुवेंदु की जीत में उनके बेटे के महत्वपूर्ण योगदान का उसे खामियाजा भुगतना पड़ा।

उन्होंने कहा कि चुनाव-पूर्व प्रचार रैलियों के दौरान तृणमूल कांग्रेस नेताओं द्वारा दिए गए भड़काऊ और प्रतिशोधात्मक बयान भी उनके बेटे की दुखद मौत के पीछे एक बड़ा कारण बने। बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक होने के अलावा चंद्रनाथ रथ भवानीपुर में अधिकारी के चुनावी अभियान का प्रबंधन करने वाली उनकी कोर टीम के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक थे।

रथ की मां ने गुरुवार दोपहर मीडिया से कहा, “मेरा बेटा भवानीपुर और नंदीग्राम के चुनाव अभियानों का प्रभारी था, जहां सुवेंदु अधिकारी ने एक साथ चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। शायद इसी वजह से मेरा बेटा निशाने पर आ गया। खासकर भवानीपुर से ममता बनर्जी की हार के कारण।”

उन्होंने कहा, हाल ही में संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में इतनी बड़ी जीत के बावजूद भाजपा नेता लगातार अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील कर रहे हैं। वहीं, टीएमसी के नेता चुनाव पूर्व रैलियों में लगातार गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते रहे थे।

उन्होंने कहा, “उन्होंने मेरे बेटे के साथ वही किया। मेरी नई राज्य सरकार से अपील है कि मेरे बेटे के हत्यारों को कड़ी सजा दी जाए।”

हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग नहीं की। उन्होंने कहा, “मैं चाहती हूं कि दोषियों को सजा मिले। चूंकि मैं भी एक मां हूं, इसलिए मैं यह नहीं चाहूंगी कि दोषियों को फांसी दी जाए लेकिन उन्हें आजीवन कारावास जरूर होना चाहिए। मैं आने वाली नई सरकार से अनुरोध करती हूं कि दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित की जाए।” (MK)

चंद्रनाथ की मां ने कहा, भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार में भूमिका निभाने के कारण की गई मेरे बेटे की हत्या
हुमायूं कबीर का ममता बनर्जी पर विवादित बयान, बोले- तमीज की कोई समझ नहीं

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in