चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी

देश के अलग-अलग हिस्सों लगातार स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को धमकीभरे संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी
चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकीIANS
Published on

देश के अलग-अलग हिस्सों लगातार स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को धमकीभरे संदेश मिल रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को चंडीगढ़ के कुछ स्कूलों और हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम के कार्यालय को ईमेल के जरिए धमकी दी गई है। तथाकथित ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे बम धमाके की धमकी दी गई। इसमें लिखा है, "खालिस्तान वाले बच्चियों के खिलाफ नहीं है। अपने बच्चे बचाओ।"

वहीं, ईमेल में हरियाणा सीएम कार्यालय में दोपहर 3.11 बजे बम विस्फोट की धमकी दी गई है। इसमें लिखा, "जून 1984 दरबार साहिब हिंदुस्तानी फौज के हमले में हरियाणा ने मिठाई बांटी थी। इसका बदला।" इसके अलावा, दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रेक पर 6 जून तक लगातार आईईडी धमाके की धमकी दी गई है।

इस धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है और संबंधित जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जांच में ईमेल को गंभीर धमकी मानते हुए सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले 13 मई को मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को निशाना बनाते हुए धमकियां दी गई थीं। उस समय चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय और दिल्ली में मौजूद पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय का भी जिक्र किया गया। वहीं, 7 मई को जालंधर के कई स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें बम धमाकों और आत्मघाती हमलों की बात कही गई थी। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को जान से मारने की धमकी मिलने की खबरें भी सामने आई थीं।

[PY]

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा सीएम कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी
हरिद्वार जा रहे हैं? हर की पौड़ी के अलावा इन 5 जगहों को भी जरूर एक्सप्लोर करें

(यह रिपोर्ट IANS न्यूज़ एजेंसी से स्वचालित रूप से ली गई है। न्यूज़ग्राम इस कंटेंट की कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता।)

logo
www.newsgram.in