भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी बहन से की है शादी! जानें क्या है पूरा माजरा?

इंडिया टीवी के आप की अदालत कार्यक्रम में 15 फरवरी 2026 को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी शादी को लेकर लागई जा रहीं अटकलों पर प्रतिक्रिया दी. दरअसल कई दिनों से इंटरनेट पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम, कथित तौर पर उनकी बहन हैं, इन अप्रमाणित दावों ने राजनीति में हलचल पैदा कर दी.
इस तस्वीर में बीजेपी सांसद Nishikant dubey और उनकी पत्नी Anamika Gautam हैं
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपनी बहन से की है शादी! जानें क्या है पूरा माजरा?Newsgram
Published on
Updated on
3 min read

इंडिया टीवी के आप की अदालत कार्यक्रम में 15 फरवरी 2026 को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने अपनी शादी को लेकर लागई जा रहीं अटकलों पर प्रतिक्रिया दी. दरअसल कई दिनों से इंटरनेट पर अटकलें लगाई जा रही थीं कि निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम, कथित तौर पर उनकी बहन हैं, इन अप्रमाणित दावों ने राजनीति में हलचल पैदा कर दी.

तीन वर्ष पहले, निशिकांत दुबे की X पर की गई टिप्पणियां, जिसमें उन्होंने 2 महिला नेताओं पर कथित तौर पर हमला बोलते हुए उन्हें 'नगर वधू'  कहा था.  इस घटना ने व्यापक बहस को जन्म दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर उन्होंने अपने पोस्ट में अपने समर्थकों से अनुरोध किया कि  वे बंगाल की एक महिला सांसद और झारखण्ड की एक महिला विधायक के बारे में कोई कुछ न लिखे, जिन्हें उन्होंने विकृत मानसिकता वाली बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, हमारी संस्कृति में तो समाज में वैशाली की नगर वधू को भी सम्मान की नज़रों से देखा जाता हैं.

निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) की प्रतिक्रिया

निशिकांत दुबे ने आप की अदालत कार्यक्रम में अपने बयानों को याद करके बोला - कि मैंने वे टिप्पणियाँ जानबूझकर की थी. क्योंकि वे प्रत्येक स्त्री का सम्मान करते है. वही, एंकर रजत शर्मा ने सवाल पूछा कि , हालांकि सब जानते हैं और मैं भी यह मानता हूँ कि आपकी पत्नी के बारे में बेहद शर्मनाक बाते बोली गई थीं. उन्होंने आपके बारे में भी बुरा कहा और आप पर आरोप लगाए कि आपने अपनी बहन से शादी की, जिससे आपको गुस्सा आया था.

इस प्रश्न का जवाब दुबे ने बहुत शांति से दिया। उन्होंने कहा कि उनकी शादी 25 साल पहले अनामिका गौतम से हुई थी. आज उनके बच्चे भी बड़े बड़े हैं. दुबे ने आगे कहा कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके खिलाफ 52 मुकदमे दर्ज कराए हैं. यही नहीं, मेरे परिवार हर सदस्य के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे.

उन्होंने आगे बोला कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ इन सभी मामलो के बाद भी यदि कोई उनसे सोरेन के परिवार के बारे में प्रश्न पूछे तो वे उनका उत्तर नहीं दे पाएंगे। दुबे ने कहा कि मुझे इस बात का गर्व है, कि जब से मैने सियासत में कदम रखा हैं, तब से उन्होंने आज तक किसी की मां, बहन, बेटी, बेटे, बहू या पत्नी के बारे में कोई सवाल नहीं उठाया, चाहे उन्होंने मुझे पर कितना भी आरोप लगाया हो.

 बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने सवाल उठाने वालो पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सवाल उठाते हैं, उनको यह समझना चाहिए कि यदि हम कांच के घरो में रहते हैं, तो हमे पत्थरों से चोट खाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

दर्शको की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स ने उनके इस जवाब पर उनकी सराहना की, लेकिन कई यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सांसद सीधा जवाब देने की बजाये गोलमोल बातें कर रहे हैं। यूट्यूब पर एक यूजर  ने लिखा कि लेकिन सीधा-सादा जवाब नहीं दिया, यानी बहन से शादी की हैं? एक दूसरे यूजर ने कहा- असली मुद्दे से भाग गया.

वही, सोशल मीडिया प्लेटफार्म X के यूज़र्स ने आरोप लगाया कि यह दावे केवल अटकलें ही हैं, इन आरोपों को सिद्ध करने के लिए कोई पक्का सबूत नहीं हैं. अन्य X के उपयोगकर्ता ने यह भी दावा किया कि अनामिका गौतम का निशिकांत दुबे से खून का कोई संबंध नहीं हैं.

क्या हैं पूरा मामला?

बता दें कि इन आरोपों की शुरुआत 19 दिसंबर 2022 को लोकसभा से प्रारंभ हुई, जब निशिकांत दुबे ने एक मुद्दा उठाया था, उन्होंने कहा था कि परसों ही एक आदिवासी समुदाय की महिला का जबरन विवाह कराया गया. और शादी के बाद उसके 50 टुकड़े कर दिए गए. इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं एक बलात्कारी हैं. इस बयान ने सियासत तेज़ कर दी. जिसके बाद वार-पलटवार शुरू हो गई.

फिर 4 फरवरी 2026 को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) समर्थित विधायक प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) ने निशिकांत दुबे पर सीधा निजी हमला किया। उन्होंने दावा ठोक दिया कि दुबे ने अपनी बहन से शादी की है। उन्होंने कहा, ''अध्यक्ष महोदय, वो सदस्य जिसका खून, जिसके रिश्ते इतने गंदे हैं कि जिसने अपनी ही बहन से शादी कर रखी है, और वो दूसरे के चरित्र पर सवाल उठाता है। उसको ऐसा कहने का कोई अधिकार नहीं है।'' वहीं 15 फरवरी, 2026 को इंडिया टीवी के आप की अदालत कार्यक्रम में निशिकांत दुबे ने अवैध शादी के कथित आरोपों का खंडन किया।(VR/MK)

यह भी पढे़ें:

इस तस्वीर में बीजेपी सांसद Nishikant dubey और उनकी पत्नी Anamika Gautam हैं
'सिर्फ कांग्रेस सरकार ही नहीं, पूरे सिस्टम ने सज्जन कुमार को बचाया', सीनियर एडवोकेट एच. एस. फुल्का का बड़ा दावा
logo
www.newsgram.in