

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में बीजेपी नेता ने शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है। पार्क में बैठे प्रेमी जोड़े से छेड़छाड़ करते हुए युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाया और प्रेमी को धमकाते हुए कहा कि वीडियो वायरल कर देंगे। यह मामला जैसे ही प्रकाश में आया है, लोगों ने इसकी तीखी आलोचना की है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है।
यह मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का है। 24 अप्रैल 2026 की बात है, एक प्रेमी जोड़ा पार्क के पास अपने निजी पलों को साझा कर रहा था। तभी प्रेमी जोड़े पर बीजेपी नेता की नजर पड़ी। भाजपा नेता वहाँ पहुंचा और उसने प्रेमी जोड़े को धमकाया, फिर मंगेतर के सामने ही BJP नेता ने लड़की का रेप किया। लड़की का वीडियो भी उसने बना लिया था। लड़की के मंगेतर को भाजपा नेता ने धमकाया कि वह वीडियो वायरल कर देगा और इस नाम पर पैसा वसूलने की कोशिश की। आरोपी का नाम बबलू सिंगरौर है, जो भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। बबलू सिंगरौर के साथियों ने भी लड़की के साथ गैंगरेप किया।
लड़की ने बताया है कि बबलू सिंगरौर और उसके साथियों ने रेप के बाद उनसे 2500 रुपए की मांग रखी। इसके बाद धमकी दी कि अगर किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। लड़की को कुछ समय के लिए लगा कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो चुकी है। लेकिन, ऐसे बुरे वक्त में भी लड़की के मंगेतर ने उसका साथ नहीं छोड़ा और 11 मई 2026 को बैंड-बाजे सहित बारात लेकर मैरिज हॉल पहुँच गया और उससे शादी कर ली।
लड़की के मंगेतर के इस सच्चे प्रेम को देखकर लोगों ने उसकी काफी सराहना की है। मंगेतर से जब सवाल किया गया तो उसने कहा, "मेरे सामने मेरी मंगेतर के साथ भाजपा नेता और उसके दो साथियों ने दरिंदगी की। इस हालत में मैं अपनी मंगेतर का साथ कैसे छोड़ देता? गांव-समाज के लोग कहते थे कि इतना सब होने के बाद दूल्हा बारात लेकर नहीं आएगा। लेकिन मैं गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर आया हूं। अब समाज का मुंह बंद हो जाएगा। मैंने सात फेरे लिए हैं, पत्नी का हमेशा साथ निभाऊंगा।"
यह भी पढ़ें : दिल्ली कार बम धमाका: एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की 7500 पन्नों की चार्जशीट
पीड़िता ने बताया है कि रेप होने के बाद 25 अप्रैल 2026 को वे कोतवाली थाना में FIR कराने पहुंचे थे। पुलिस वालों ने केवल मौखिक शिकायत सुनकर बात को टालने का प्रयास किया। बाद में 26 अप्रैल 2026 को वे एसपी अभिमन्यु मांगलिक के पास शिकायत लेकर पहुंचे। एसपी ने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई में तेजी आई।
पुलिस ने भाजपा नेता बबलू सिंगरौर के ऊपर पचास हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने अपने अभियान के तहत बीजेपी नेता और रेपिस्ट बबलू सिंगरौर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब बबलू सिंगरौर का पीछा किया तो वह भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के पैरों में गोली मारी और उसे घायल करके गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना से सूबे की जनता सवाल कर रही है कि जब सत्ताधारी दल के रसूखदार कार्यकर्ता ही इस प्रकार के जघन्य अपराधों को अंजाम देने लगें, तो अपराधियों के मन से कानून का खौफ पूरी तरह से कैसे खत्म किया जा सकता है। क्राइम के मामले में राज्य का हाल इस कदर चिंताजनक है कि थानों में पीड़ितों की प्राथमिकी दर्ज करने के मामले में टालमटोल की प्रवृत्ति आज भी बनी हुई है, जैसा कि इस मामले में भी शुरुआती दौर में देखा गया। आज भी रसूखदारों का प्रभाव ऐसा है कि गरीब की शिकायत जल्दी दर्ज नहीं हो पाती और न्याय में काफी देरी देखने को मिलती है। वहीं उत्तर प्रदेश में रेप जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है।
यह भी देखें :