बिहार में एपस्टिन फ़ाइल जैसा मामला ! JDU नेता का फॉर्म हाउस कैसे बना अपराध का केंद्र, जानिए पूरा मामला

JDU नेता ओवैश करणी उर्फ मुन्ना मुखिया 9 से 14 साल की मासूम बच्चियों का रसूखदार नेताओं के लिए यौन शोषण कर रहा था। इन बच्चियों को 2025 में असम से तस्करी कर लाया गया था।
बिहार में एपस्टिन फ़ाइल जैसा मामला ! JDU नेता का फॉर्म हाउस कैसे बना अपराध का केंद्र, जानिए पूरा मामला
Published on
Updated on
3 min read

बिहार में महिलाओं की स्थिति बिल्कुल सही नहीं है। एक तरफ बिहार के नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं दूसरी तरफ एक 14 वर्षीय लड़की का मामला प्रकाश में आया है। कहा जा रहा है कि इस लड़की का इस्तेमाल बड़े-बड़े नेताओं के यौन संतुष्टि के लिए किया जाता रहा। यह मामला पूरे बिहार  में एपस्टिन फ़ाइल की तरह देखा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, दैनिक भास्कर की टीम ने बिहार में स्टिंग ऑपरेशन के तहत एक नए मामले का खुलासा किया है। खबर के मुताबिक लगभग 14 साल की लड़की ने इस पूरे मामले को दैनिक भास्कर की टीम से बताया है। लड़की ने बताया है कि 28 मार्च 2026 को लगभग 12 बजे होटल में ले जाने के लिए JDU नेता मुन्ना के आदमी उसके घर पहुंचे। लड़की की माँ ने उन लोगों का विरोध किया। मौके पर JDU नेता ओवैश करणी उर्फ मुन्ना मुखिया लड़की के घर पहुंचा। मुन्ना ने वहाँ गोली भी चलाई। लड़की ने बताया है कि होटल में दूर-दूर से अन्य लड़कियों को भी लाया जाता है। 9 साल की एक लड़की ने बताया कि उनलोगों को नेताओं के कमरे में भेजा जाता है। उनको पास बुलाकर गोद में बैठाकर कुछ खाने-पीने का लालच दिया जाता है। इसके बाद उनके साथ कुछ अजीब हरकतें की जाती हैं जो उनको समझ नहीं आती। 

यह भी पढ़ें : महिला आरक्षण बिल के साथ परिसीमन जोड़ना पश्चिम बंगाल को बांटने की साजिश: सीएम ममता बनर्जी

मुन्ना और अन्य लड़कियां
28 मार्च 2026 को लगभग 12 बजे होटल में ले जाने के लिए JDU नेता मुन्ना के आदमी लड़की के घर पहुंचे। लड़की की माँ ने उन लोगों का विरोध किया। मौके पर JDU नेता ओवैश करणी उर्फ मुन्ना मुखिया लड़की के घर पहुंचा। मुन्ना ने वहाँ गोली भी चलाई। X

डांस करवाया और यौन शोषण किया !

JDU नेता के घर से रेस्क्यू की गई रजिया ने पूरी घटना के बारे में बताया कि उनके साथ कुछ बाहर की लड़कियां भी आती थी। उनको जब कमरे में बुलाया जाता था तो दरवाजा पहले से बंद करने के लिए बोल दिया जाता था। इसके बाद अश्लील गानों पर डांस करने लिए दबाव डाला जाता था। डांस के दौरान लड़कियों को पकड़ लिया जाता था और उनके साथ जोर-जबरदस्ती किया जाता था जो कि बेहद दर्दनाक होता था। JDU नेता के फॉर्म हाउस से लड़कियों को जिसने रेस्क्यू किया उनका नाम टूसी कुमारी है जो कि चाइल्ड हेल्पलाइन जिला को-ऑर्डिनटोर हैं। उन्होंने बताया कि यह पूरा खेल लगभग 7 महीने से चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि साल 2025 में असम से इन लड़कियों को JDU नेता मुन्ना के घर लाया गया और तभी से यह सारा खेल जारी था। 

JDU नेता मुन्ना पर पड़ोसियों का नया खुलासा ! 

मुन्ना के पड़ोसियों ने खुलकर इस मामले पर बयान दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पड़ोसियों ने कहा कि मुन्ना के घर इस तरीके का खेल लगभग 17 साल से चल रहा था। पड़ोसियों ने आगे बताया कि पूरी रात मुन्ना के घर गाना बजता था। इलाके के लोगों में उसने अपनी धाक जमा ली है। कोई उसके खिलाफ आवाज नहीं उठा सकता है क्योंकि वह खुद को सरकार का आदमी बताता है और JDU का नेता बताता है। हालांकि JDU के सहरसा जिला अध्यक्ष गुँजेश्वर शाह ने बताया कि मुन्ना का संबंध अब उनकी पार्टी से नहीं है। अगर कहीं मुन्ना का नाम आया है तो उसका हमारी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। 

सब इन्स्पेक्टर प्रीति कुमारी ने बताया कि इस मामले की तहकीकात जारी है। मेडिकल जांच चल रही है रिपोर्ट आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। 

यह भी देखें :

बिहार में एपस्टिन फ़ाइल जैसा मामला ! JDU नेता का फॉर्म हाउस कैसे बना अपराध का केंद्र, जानिए पूरा मामला
Bihar Elections 2025: कौन है श्री बाबू उर्फ़ बिहार के पहले मुख्यमंत्री?

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in