बिहार में मचा भूचाल, समस्तीपुर में नीतीश कुमार का हुआ 'पकड़ौआ विवाह', बेहोशी की हालत में जबरन शादी

बिहार में शादी के मंडप में दूल्हा ही गिरा दिया गया है। दूल्हा अपने ही शादी में बेहोशी की हालत में दिखाई पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि लड़के की ज़बरदस्ती शादी कराई गई है।
मंडप में दूल्हा बेहोशी की हालत में
बिहार के समस्तीपुर में नीतीश कुमार का हुआ 'पकड़ौआ विवाह', बेहोशी की हालत में जबरन शादीAI Generated
Reviewed By :
Published on
Updated on
3 min read
Summary
  • समस्तीपुर (बिहार) में एक शादी वायरल है, जिसमें दूल्हा नीतीश कुमार शादी के मंडप में बेहोशी की हालत में दिख रहा है। आरोप है कि दोस्तों ने साजिश के तहत नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी जबरन शादी करवा दी।

  • लड़के के परिवार का कहना है कि पहले रिश्ता ठुकराया गया था और बदले में यह साजिश रची गई। वहीं लड़की के भाई ने अपहरण और जबरदस्ती के आरोपों को नकारते हुए कहा कि शादी आपसी सहमति और परिवार की रज़ामंदी से हुई।

  • कानून के अनुसार बिना सहमति शादी कराना अपराध है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, दोषी पाए जाने पर जेल और जुर्माना हो सकता है।

बिहार वैसे तो सियासी सरज़मी के तौर पर जाना जाता है। लेकिन इसके साथ ही अन्य घटनाएं भी ऐसी होती हैं जो सबको चौंका देती हैं। बिहार में अभी तक यही सुनाई देता था, कहीं बनी बनाई पुल गिर गई, किसी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या हो गई इत्यादि। लेकिन इस बार बिहार में शादी के मंडप में दूल्हा ही गिर रहा है। दूल्हा अपने ही शादी में बेहोशी की हालत में दिखाई पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि लड़के की ज़बरदस्ती शादी कराई गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बिहार के समस्तीपुर जिले की एक शादी का मामला तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस शादी में दूल्हे का नाम नीतीश कुमार बताया जा रहा है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) फिलहाल प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नीतीश की शादी ज़बरदस्ती कराई गई है। शादी के लिए दोनों पक्षों में पहले बातचीत हुई थी, बाद में शादी को लेकर दोनों पक्ष में सहमति नहीं बन पाई थी।

जानकारी के अनुसार, लड़के के दादा कृष्णदेव राय ने बताया कि बहुत पहले इस लड़की से शादी की बात चली थी, परन्तु लड़की पसंद नहीं आयी थी। इसी कारण रिश्ता ठुकरा दिया गया था। इसी रंजिश में नीतीश के दोस्तों ने उसे साजिश के तहत फंसाकर जबरन शादी करा दी। शादी के मंडप में नीतीश कुमार अपने होश में नज़र नहीं आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दूल्हे के दोस्तों ने नशीली पदार्थ खिलाकर उसकी ज़बरदस्ती शादी कराई थी।

वहीं लड़की के भाई, जय कुमार ने अपहरण और ज़बरदस्ती की खबरों को सिरे से खारिज किया है। उसके भाई का दावा है कि यह शादी आपसी सहमति से हुई है और परिवार की सहमति शादी कराई है। भाई का कहना है कि लड़के की मां ने वीडियो कॉल पर लड़की को देखा भी था और पिछले छह महीनों से शादी के लिए बातचीत चल रही थी।

मामले की शिकायत को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि लड़के पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज़ कराई गई है। इस मामले की जांच की जाएगी। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें :चीन या भारत ....जानें चुनाव के बाद किस पाले में जाएगा बांग्लादेश? बदलेगा एशिया का खेल!

क्या कहता है कानून

अगर किसी व्यक्ति की शादी (Marriage), उसके मर्जी के बिना, साजिश या धोखे से कराई जाती है, तो यह गंभीर अपराध है। भारतीय कानून के अनुसार, ज़बरदस्ती शादी कराना अवैध है और यह व्यक्ति की स्वतंत्रता (अनुच्छेद 21 का भी) का उल्लंघन है।

ऐसे मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 96 (जबरन शादी के लिए मजबूर करना) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 61(आपराधिक साजिश) के तहत शिकायत दर्ज़ की जा सकती है। अगर ऐसे मामले में यह पाया जाता है कि शादी सहमति से नहीं हुई है, तो फिर यह शादी अदालत में रद्द भी की जा सकती है। दोषियों को जेल और जुर्माने की सज़ा भी हो सकती है।

मंडप में दूल्हा बेहोशी की हालत में
3 नए क्रिमिनल लॉ अब एक जुलाई से होंगे लागू, जानें क्या है इस कानून में

Related Stories

No stories found.
logo
www.newsgram.in