'अत्यंत दुखद', भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। भाई के निधन की सूचना मिलने के बाद अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
Prateek Yadav Death: 'अत्यंत दुखद', भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश
Prateek Yadav Death: 'अत्यंत दुखद', भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेशians
Published on

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। भाई के निधन की सूचना मिलने के बाद अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

भाई के निधन पर अखिलेश यादव ने प्रतीक (Prateek Yadav Death) के निधन को अत्यंत दुखद बताया है। प्रतीक यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन अपर्णा यादव के पति थे।

प्रतीक (Prateek Yadav Death) के पोस्टमार्टम करने के लिए सीएमओ चार डॉक्टरों की एक टीम बनाई है। इसके अलावा, केजीएमयू ने दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम गठित की है। प्रक्रिया के शुरुआती चरणों में उठने वाले किसी भी संदेह को दूर करने के लिए दो डॉक्टरों को भी नियुक्त किया गया है।

दूसरी ओर, प्रतीक यादव (Prateek Yadav Death) के निधन पर यूपी के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने दुख जताया है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि।

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं दुःखद है। श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के प्रिय पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्षा अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विधायक पल्लवी पटेल ने लिखा कि मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। तथागत गौतम बुद्ध से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि।

प्रतीक यादव (Prateek Yadav Death) के निधन पर उनके एक दोस्त ने कहा कि इन अफवाहों पर ध्यान न दें कि घर पर कुछ हुआ था। उनकी बस तबीयत खराब हुई थी और अचानक मौत हुई। पहले, जिम जाते थे। उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। (MK)

Prateek Yadav Death: 'अत्यंत दुखद', भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश
अखिलेश के भाई और भाजपा नेता अपर्णा के पति प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ सिविल अस्पताल में ली आखिरी सांस
logo
www.newsgram.in