एनआईबी में साइंटिस्ट समेत 46 पदों पर भर्ती, 9 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जीव विज्ञान संस्थान (एनआईबी) ने साइंटिस्ट, असिस्टेंट सहित 46 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।
एनआईबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू हो जाएगी। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
एनआईबी ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें साइंटिस्ट ग्रेड-III (वेटेरियन), एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के 1-1 पद, साइंटिस्ट ग्रेड-II और असिस्टेंट-II के 2 पद, जूनियर साइंटिस्ट के 12 और लेबोरेटरी टेक्नीशियन के 25 पद शामिल हैं।
अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार 12वीं पास, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा से मास्टर और पीएचडी तक की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी जरूरी है।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा पद अनुसार 27 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
एनआईबी की ओर से जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वालों में से योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले एनआईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।
--आईएएनएस
डीके/वीसी

